कल्याण-डोम्बिवली फिजियोथेरेपिस्ट ग्रुप के सहयोग से हुआ आयोजन।
ठाणे, कल्याण और डोंबिवली के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा।
ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के बाद पुनर्वास पर हुई चर्चा।
Stroke And Brain Spine Injury Rehabilitation: फोर्टिस हॉस्पिटल कल्याण ने स्ट्रोक, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की चोटों से पीड़ित मरीजों को फिर से चलने-फिरने और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। इसके लिए अस्पताल ने कल्याण-डोम्बिवली फिजियोथेरेपिस्ट ग्रुप के सहयोग से न्यूरोसर्जन, स्पाइन सर्जन और फिजियोथेरेपिस्ट के लिए एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया।
इस सत्र में ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरी के बाद रोगियों के पुनर्वास, फिजियोथेरेपी के महत्व, स्ट्रोक के आपातकालीन उपचार और आधुनिक उपचार विधियों पर चर्चा की गई। फोर्टिस के डॉ. जयेश सरधरा और डॉ. राकेश लाला ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. रुषभ छेड़ा, डॉ. अंजू शेलार, डॉ. हेमल छेड़ा और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शालिनी अनंत ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
ब्रेन स्ट्रोक या मस्तिष्क की चोट के बाद, केवल सर्जरी से ही इलाज पूरा नहीं होता। इसके बाद उचित पुनर्वास और फिजियोथेरेपी से मरीज़ों को चलने-फिरने की क्षमता वापस पाने में मदद मिलती है। इसके लिए विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच समन्वय आवश्यक है, ऐसा डॉ. राकेश लाला ने कहा।
वहीं दूसरी ओर, यदि डॉक्टरों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ता है, तो मरीज़ों को बेहतर इलाज मिल सकता है और वे फिर से आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं, ऐसा डॉ. शालिनी अनंत ने अपना विचार व्यक्त किया।