ठाणे

ठाणे में वंदना सिनेमा स्थित फ्लाईओवर इस दिन से यातायात के लिए बंद रहेगा

Virendra Mishra

ठाणे : वंदना सिनेमा (Vandana Cinema) के पास स्थित फ्लाईओवर (Flyover) को सीमेंट काम किये जाने के कारण शुक्रवार से इसे यातायात (Traffic) न करने के लिए निर्णय बंद ठाणे ट्रैफिक विभाग (Thane Traffic Department) ने लिया है। इस परिवर्तन से पुल के नीचे की संकरी सड़कों पर वाहनों का भार बढ़ने और भीड़भाड़ की संभावना है। नतीजतन, इस मार्ग को जोड़ने वाले हरिनिवास, खोपट, माखमली झील, चरई, तीन पेट्रोल पंप क्षेत्रों में जाम की आशंका जताई जा रही है। 

ठाणे शहर की आंतरिक सड़कों पर यातायात की भीड़ को हल करने के लिए ठाणे महानगरपालिका ने एमएमआरडीए के मदद से चार साल पहले इस पुल का निर्माण कराया था। यह पुल मुख्यतः वंदना सिनेमा के पास से होते हुए चरई सिंग्नल के ऊपर से खोपट बस डिपो के पास उतरता है। इस फ्लाईओवर के रखरखाव का काम ठाणे महानगरपालिका द्वारा किया जा रहा है। इसी प्रकार मीनाताई ठाकरे और नौपाडा चौक भास्कर नगर से नौपाडा पुलिस स्टेशन तक भी उडान पुल बनाया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से, इन तीनों फ्लाईओवरों के उतार और चढ़ाव वाले जगहों की सड़कें मानसून के दौरान गड्ढे पड़ जाते थे।  इन गड्ढों में डामर डालने के बावजूद वे फिर से उखड़ रहे हैं। इन गड्ढों के कारण नागरिकों को जाम का सामना करना पड़ता है। इस गड्ढों वाली यात्रा से नागरिकों में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। इसके चलते ठाणे महानगरपालिका सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने इन तीनों फ्लाईओवरों के नीचे पक्की सड़क बनाने का फैसला किया। जिसके तहत मीनाताई ठाकरे चौक और नौपाड़ा में फ्लाईओवर के नीचे पक्की सड़क बनाने का काम शुरू किया है। इनमें से मिनाताई ठाकरे चौक फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है और यहां से यातायात शुरू हो गया है। लिहाजा नौपाड़ा में फ्लाईओवर की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। अब वंदना सिनेमा के पास फ्लाईओवर के नीचे पक्की सड़क बनाने का काम शुक्रवार से महानगरपालिका द्वारा शुरू किया जाएगा। 

यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया है

ट्रैफिक पुलिस ने इस काम के लिए इस फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। इस मार्ग से ठाणे के खोपट, घोड़बंदर, गोकुल नगर क्षेत्र से नौपाड़ा, ठाणे रेलवे स्टेशन की ओर वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। साथ ही नौपाड़ा, ठाणे स्टेशन से रात के समय भी इसी रास्ते से खोपट की ओर वाहन चल रहे हैं। साथ ही इस पुल के नीचे का रास्ता संकरा है। इससे इस सड़क पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगने की संभावना बनी रहती है। नतीजतन, इस सड़क को जोड़ने वाले खोपट, मखमली तालाब, वंदना सिनेमा, तीन पेट्रोल पंप और हरि निवास चौक क्षेत्रों में यातायात भीड़ की संभावना है। इसलिए यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया है। खोपट सिग्नल से तीन पेट्रोल पंपों की ओर आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर वाहन फ्लाईओवर के नीचे से मखमली तालाब, वंदना सिनेमा, तीन पेट्रोल पंपों की ओर चलेंगे। साथ ही हरि निवास से खोपट की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर में प्रवेश करने पर रोक रहेगी। यहां वाहन वंदना बस स्टॉप, मखमली तालाब से खोपट की ओर चलेंगे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान