अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane Crime: अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 24 घंटे में 6 नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी

Thane Police: मुंबई महिलाओं और बच्चों केलिए सुरक्षित माना जाता है। मगर पिछले 24 घंटों में 12 से 17 वर्ष की आयु के छह नाबालिग बच्चों के लापता होने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है।

आंचल लोखंडे

Thane News: मुंबई महिलाओं और बच्चों केलिए सुरक्षित माना जाता है। मगर पिछले 24 घंटों में 12 से 17 वर्ष की आयु के छह नाबालिग बच्चों (तीन लड़कियां और तीन लड़के) के लापता होने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। शिवाजी नगर, जुहू, मलाड, कुरार, और घाटकोपर पुलिस ने अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर किडनैपिंग के संदेह में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज कर त्वरित जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक किसी भी अभिभावक को फिरौती की मांग वाला कोई कॉल नहीं आया है।

पुलिस सभी बच्चों की तस्वीरों के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। ये मामले अत्यंत संवेदनशील होने के कारण पुलिस पूरे समर्पण और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ मामलों में प्रेम प्रसंग की संभावना भी हो सकती है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस स्टेशनों में मिसिंग स्क्वाड

बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त राकेश मारिया के कार्यकाल से 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग लड़के-लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ चली जाती है, तो भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इन मामलों से निपटने के लिए मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनों में विशेष 'मिसिंग स्क्वाड' का गठन किया गया है।

मामलों का विवरण

  • शिवाजी नगरः एक 55 वर्षीय पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अपनी बहन को खाना देने दोपहर 12 बजे चेंबूर के शताब्दी
  • अस्पताल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
  • शिवाजी नगरः एक 14 वर्षीय लड़का अरबी क्लास से घर लौटने के बाद शाम 4 बजे बाथरूम जाने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं आया। इसकी शिकायत 35 वर्षीय मां ने दर्ज कराई।
  • जुहूः एक 50 वर्षीय पिता ने बताया कि वे और उनकी पत्नी काम पर गए थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी अपने छोटे भाई को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर कहीं चली गई।
  • मालाडः एक 40 वर्षीय पिता ने शिकायत की कि उनका 13 वर्षीय बेटा, जब वे और उनकी पत्नी टिफिन डिलीवरी के लिए गए थे, बिना बताए घर से चला गया।
  • घाटकोपरः एक 40 वर्षीय पिता के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी सार्वजनिक शौचालय में नहाने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
  • कुरार विलेजः मालाड के एक 45वर्षीय पिता ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा रात 8 बजे गणेश उत्सव देखने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान