सर्राफा व्यापारी से लूट (pic credit; social media) 
ठाणे

पनवेल में फिल्मी स्टाइल लूट, नकली पुलिस बनकर सर्राफा व्यापारी से 34 लाख की डकैती

Thane News: नवी मुंबई के पनवेल में नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 34 लाख का सोना, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

सोनाली चावरे

Robbery From Bullion Trader:  नवी मुंबई के पनवेल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को फिल्मी अंदाज में लूट लिया। वारदात करंजडे रेलवे फाटक के पास बीती रात हुई, जब व्यापारी और उसके साथी मुंबई के झवेरी बाजार से सोना खरीदकर लौट रहे थे।

अशापुरा गोल्ड बुलियन के व्यापारी विराज शिरकंडे अपने तीन साथियों के साथ ब्रेज़ा कार में पनवेल लौट रहे थे। तभी चॉकलेट रंग की अर्टिगा कार ने उनकी गाड़ी को रोका। कार से तीन-चार युवक उतरे और पुलिस की वर्दी पहनकर सीधे उनकी गाड़ी की ओर बढ़े। आरोपियों ने खुद को पुलिस बताकर शिरकंडे और उनके साथियों को कार से बाहर निकाला। इतना ही नहीं, लाठियों से उनकी पिटाई भी की गई।

लुटेरों ने व्यापारी की कार से 10 लाख रुपये नकद, 200 ग्राम सोना (करीब 23.40 लाख रुपये), महंगे मोबाइल फोन, घड़ियां और बैग जबरन छीन लिए। कुल मिलाकर करीब 34 लाख रुपये का माल लूटा गया। घटना के बाद व्यापारी और उसके साथी स्थानीय लोगों की मदद से पैदल ही अपने अन्य परिचितों के पास पहुंचे और फिर पनवेल शहर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस गिरोह के खिलाफ डकैती, अपहरण, मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लुटेरे पहले से व्यापारी की हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

इस सनसनीखेज घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

पुलिस भी मान रही है कि इतनी बड़ी लूट बिना रेकी के संभव नहीं है। अब देखना होगा कि नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले ये असली अपराधी कब पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार