Wangani Eid Celebration (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

अंबरनाथ, बदलापुर और वांगणी में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

Eid Ul Fitr Ambernath: अंबरनाथ, बदलापुर, वांगणी और उल्हासनगर में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया।

आंचल लोखंडे

Badlapur Eid Prayer: अंबरनाथ, बदलापुर और वांगणी में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने सबसे बड़े पर्व ईद-उल-फितर को अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया। अंबरनाथ के ईदगाह मैदान में मुस्लिम जमात की देखरेख में ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें 25 हजार से अधिक मुसलमानों ने तीन जमातों के माध्यम से नमाज अदा की।

नमाज के बाद दुआ के दौरान मौलाना जहीर साहब ने भारत सहित पूरे विश्व में अमन-चैन, भाईचारे और आर्थिक समृद्धि के लिए दुआ की। अंबरनाथ में ईदगाह मैदान के अलावा जूना भिंडी पाड़ा, उलन चाल, आयुध निर्माणी और नया भिंडी पाड़ा में भी नमाज की व्यवस्था की गई थी। शहर के मुस्लिम बहुल वार्डों में ईद के अवसर पर विशेष रौनक दिखाई दी।

अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

अहले हदीस जमात सिद्धार्थ नगर मस्जिद के पदाधिकारी मोहम्मद उमर, इकरामुद्दीन रहमानी, खुर्शीद चौधरी और अबूल खैर खान के अनुसार जमात के माध्यम से नगरपालिका मुख्यालय के सामने स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के हॉल में भी नमाज अदा की गई। महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से पर्दे में रहकर नमाज अदा की।

उल्हासनगर में भी धूमधाम से मनी ईद

उल्हासनगर के सेक्शन-17 स्थित बरकतिया मस्जिद मदरसा ट्रस्ट के सदर हाजी रिजवान खान ने बताया कि यहां दो जमातों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा गुलशन नगर, आजाद नगर, सी-ब्लॉक, सम्राट अशोक नगर, भावजी नगर और विठ्ठलवाड़ी क्षेत्रों में भी अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी