Dr Rajesh Shirodkar Mental Gym: जिस प्रकार शारीरिक व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ्य बनाया जा सकता है,उसी प्रकार "मेंटल जिम” से अपने मस्तिष्क की मांसपेशियों को प्रशिक्षित कर एकाग्रता एवं स्मरणशक्ति बढ़ाई जा सकती है। यह कहना है, डॉ राजेश शिरोडकर का। जिन्होंने 'मेंटल जिम' के माध्यम से वैश्विक स्तर पर हजारों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। डॉ शिरोडकर का दावा है कि 'मेंटल जिम' के माध्यम से अपने दिमाग को सुपर पावरफुल बनाया जा सकता है! उन्होंने कहा कि छात्र घंटों पढ़ाई करने के बाद भी परीक्षा में सब भूल जाता है? परीक्षा हॉल में बैठते ही दिमाग बिल्कुल खाली हो जाता है।
ध्यान लगाने की कोशिश में बहुत समय बर्बाद हो जाता है, लेकिन मन बार-बार भटक जाता है? अगर ऐसा है,तो वह समस्या बुद्धि की नहीं, बल्कि सीखने के सही तरीके की भी है। टॉपर्स और मेमोरी विशेषज्ञों द्वारा उपयोग की जाने वाली अद्भुत स्मरण तकनीकें सभी सीख सकते हैं। डॉ शिरोडकर ने स्मरण शक्ति, एकाग्रता और परीक्षा तैयारी के लिए अब तक 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों, डॉक्टरों एवं कॉरपोरेट संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया है। स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ शिरोडकर को Common Wealth Research Foundation द्वारा 'स्मरण शक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक' के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बताया गया कि एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक अभ्यास, स्मार्ट अध्ययन पद्धतियाँ, जीवन प्रबंधन कौशल, ध्यान बढ़ाने और भटकाव दूर करने की तकनीकें, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास पर डॉ शिरोडकर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 19 मई तक सबेरे 9 बजे से 5 बजे तक ठाणे स्टेशन के नजदीक गांवदेवी बस डिपो के पास डब्ल्यू. 203, राजहंस एनेक्स में होगा। इस प्रोग्राम में 10 वर्ष की आयु से अधिक लोग भाग ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए 7744975567 संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 16 से 19 मई तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।