पुलिस की कार्रवाई (सोर्स: नवभारत)
ठाणे

कल्याण: ऑटो में छूटा 16 तोला सोना और नगदी, विष्णुनगर पुलिस ने ढूंढकर महिला को लौटाया

Kalyan Crime News: विष्णुनगर पुलिस की DB टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में छूटा 16 तोला सोना और ₹1.20 लाख नकद बरामद कर महिला को सुरक्षित लौटाया। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

अशोक वर्मा, गोरक्ष पोफली

Vishnu Nagar Police Recover 16 Tola Gold: डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच (DB) टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला को 16 तोला सोने के गहने और 1 लाख 20 हजार रूपये सफलतापूर्वक वापस दिलाए। महिला ऑटो-रिक्शा में यात्रा करते समय ये चीजें वहीं भूल गई थी। पुलिस की तत्परता और इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला गलती से ऑटो-रिक्शा में 16 तोला सोने के गहने और 1 लाख 20 हजार की नकद रकम छोड़ आई थी। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने विष्णुनगर पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को समझते हुए, DB टीम के पुलिस कांस्टेबल निकुले और पुलिस नाइक कसबे ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करते हुए, उन्होंने इलाके की विभिन्न जगहों के CCTV फुटेज की जांच की। इस फुटेज की मदद से पुलिस ने संबंधित ऑटो-रिक्शा का पता लगा लिया।

इसके बाद पुलिस ने ऑटो-रिक्शा को ढूंढा और 16 तोला सोने के गहने व 1 लाख 20 हजार नकद बरामद किए। सभी कीमती सामान महिला को वापस कर दिया गया।

जनता के लिए सतर्कता और सावधानी के निर्देश

इस घटना के बाद विष्णुनगर पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक या निजी परिवहन (जैसे ऑटो, टैक्स) में सफर करते समय अपने कीमती सामान और बैग का विशेष ध्यान रखें।

ऑटो या टैक्सी में बैठते ही उसका नंबर नोट कर लें या अपने परिजनों को मैसेज कर दें। किसी भी आपात स्थिति या सामान छूट जाने पर बिना देरी किए तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

विष्णुनगर पुलिस की मुस्तैदी को सलाम

विष्णुनगर पुलिस DB टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण, महिला को लाखों रुपये मूल्य का अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस कांस्टेबल निकुले और पुलिस नाइक कसबे की सराहना की जा रही है।

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम