पेड़ों पर लाइट  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

अदालत के आदेश को नजरअंदाज कर डोंबिवली में पेड़ों पर लगाई लाइटिंग, पर्यावरण प्रेमियों ने जताया विरोध

Lights On Trees Controversy: डोंबिवली पूर्व के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और संत सावलाराम महाराज खेल परिसर के पास 15 से 20 बड़े पेड़ों पर बिजली की झालरें लगाकर रोशनी की गई है।

अशोक वर्मा, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • डोंबिवली पूर्व के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और संत सावलाराम महाराज खेल परिसर के पास 15 से 20 पेड़ों पर बिजली की झालरें लगाई गई हैं।

  • पर्यावरण प्रेमी नागरिकों ने इसे बॉम्बे हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन बताया है।

  • नागरिकों के अनुसार, पेड़ों पर बिजली की मालाएं लगाने से पक्षियों, कीड़ों और अन्य वन्यजीवों को खतरा हो सकता है।

Dombivli Environmental Protest: कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र। में डोंबिवली पूर्व में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक (घर्दा सर्कल) और संत सावलाराम महाराज खेल परिसर क्षेत्र में लगभग 15 से 20 बड़े पेड़ों को बिजली की झालरों की बत्तियों से रोशन किया गया है।

डोंबिवली के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों का आरोप है कि ये बत्तियां बॉम्बे उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का खुला उल्लंघन कर रही हैं।

डोंबिवली पेड़ों पर रोशनी

15 से 20 पेड़ों पर रोशनी की मालाएं

जानकार नागरिकों का कहना है कि पेड़ों पर बिजली की मालाएं लगाने से पेड़ों को नुकसान पहुंचता है और पक्षियों, कीड़ों और अन्य वन्यजीवों के लिए खतरा पैदा होता है।

इससे पहले, फडके पथ, गणेश मंदिर क्षेत्र और डोंबिली पूर्व के रीजेंसी अनंतम में इसी तरह की पेड़ों पर बिजली की मालाएं डालकर रोशनी लगाई गई थी।

उचित कानूनी कार्रवाई करने मांग

पर्यावरणविदों के विरोध के बाद इसे हटा दिया गया था। अब नागरिकों ने पेड़ों पर दोबारा रोशनी लगाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सामाजिक कार्यकर्ता राजू नलवाडे ने बताया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर और केडीएमसी आयुक्त के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है, जिसमें लाइट को तुरंत हटाने और संबंधितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने मांग की गई है।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू