क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो) 
ठाणे

Thane: डोंबिवली में तिलकनगर पुलिस का छापा, कोयता-तलवार गैंग से हथियार बरामद

Thane: डोंबिवली में तिलकनगर पुलिस ने रात में छापा मारकर कोयता, तलवार और बंदूक सहित हथियार बरामद किए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपूर्वा नायक

Dombivali Crime News In Hindi: शहर में बीते कुछ महीनों से कोयता व तलवार लेकर दहशत फैलाने बाले गिरोहों के बढ़ते आतंक के बीच तिलकनगर पुलिस स्टेशन ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने ठाकुली स्थित खंबालपाड़ा, भोईरवाड़ी के कृष्णा विला सोसाइटी इलाके में छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार हैं।

तिलकनगर पुलिस की टीम रात के समय गश्त कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा विला सोसाइटी के एक ठिकाने में कुछ युवक कोयता, तलवार और बंदूक जैसे हथियार लेकर बैठे हैं तथा इलाके में दहशत फैलाने की तैयारी में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय गुंड, उप-निरीक्षक चौघुले, काटकर की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, चारों आरोपी हथियार छोड़कर भागने लगे। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर सीढ़ियों के सहारे छत से कूदकर फरार हो गए, जबकि कांस्टेबल हांडे और वैद्य ने तत्परता दिखाते हुए रवि शिंदे और अंजार शेख को पकड़ लिया।

केस दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मौके से कोयत्ता, तलवार, बंदूक व गोलियां बरामद की है, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये हथियार उन्हें कहां से मिले और इनका इस्तेमाल किस वारदात के लिए किया जाने वाला था। पुलिस कांस्टेबल बाबूराव हांडे की शिकायत पर चार आरोपियों रवि मोहन शिंदे (27), अंजार अब्दुल कयूम शेख (25), आकया अशोक शेलार और आतिश उर्फ मती अशोक शेतार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी