घायल महिला को उठाकर पहुंचाती हेड टीसी  (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे

VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी

Local Train Incident: डोम्बिवली स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला यात्री को हेड टीसी वृषाली सावंत जाधव ने गोद में उठाकर पहुंचाया स्टेशन मास्टर ऑफिस। जानें मानवता की इस भावुक कहानी के बारे में।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Dombivli Station Female TC Helps Injured Woman: मुंबई की लोकल ट्रेन में भीड़भाड़ आम है। ऐसे में कई बार यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर गिरने व घायल होने की घटनाएं होती हैं। ऐसी ही एक घटना बुधवार को डोम्बिवली स्टेशन पर हुई जब अत्यधिक भीड़ के चलते एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गई।

उसी समय कर्तव्य और मानवता की मिसाल पेश करते हुए मध्य रेल की एक महिला हेड टिकट कलेक्टर न सिर्फ मदद के लिए दौड़ी बल्कि घायल अवस्था में उस महिला यात्री को गोद में उठा कर स्टेशन मास्टर के कार्यालय तक ले गई।

त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

बताया गया कि यह घटना डोंबिवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई। मध्य रेल की टिकट जांच शाखा की हेड टिकट कलेक्टर वृशाली सावंत जाधव ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय 23 वर्षीय महिला यात्री सुश्री पूजा भीड़ के धक्के से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ीं। पीछे से उतर रहे अन्य यात्री भी उन पर गिर गए। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और खुद खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।

प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी

प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी को देखते हुए वृषाली जाधव ने तुरंत स्थिति को समझा। उन्होंने स्टेशन उद्घोषक से लाइसेंसधारी हमाल बुलाने को कहा, लेकिन घायल महिला यात्री की हालत को देखते हुए उन्होंने हमाल के आने का इंतजार नहीं किया।

उन्होंने घायल महिला को स्वयं अपनी गोद में उठाया और दौड़कर स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय तक पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मध्य रेल प्रशासन ने की सराहना

मध्य रेल प्रशासन ने हेड टीसी जाधव की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। रेलवे के अनुसार, उनके समय पर हस्तक्षेप से यात्री को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सकी। मध्य रेल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें। पहले उतरने वाले यात्रियों को उतरने दें। रेलवे ने कहा कि श्रीमती जाधव जैसे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी ही यात्री सुरक्षा की असली पहचान हैं।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा