ठाणे

उल्हासनगर में फिर गिरा बिल्डिंग का छज्जा, पांच दिन में घटी दूसरी घटना

कमर.काजी

उल्हासनगर : स्थानीय कैंप (Local Camp) नंबर 2 के खेमानी परिसर (Khemani Complex) स्थित यात्री निवास गार्डन के पास शेरावाली कुंज नामक  4 मंजिला बिल्डिंग (Building) में छज्जा अचानक गिर जाने (Sudden Collapse) की घटना से बिल्डिंग में रहने और  आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार रात 11 बजे की है। पांच दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। 

मिली जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग धोखादायक इमारत की सूची में है। पैनल 6 वार्ड 35 के भाजपा के नगरसेवक महेश सुखरामानी और प्रभाग 2 के अधिकारी अनिल खातुरानी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे वाली बिल्डिंग में रहने वाले 5 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और महानगरपालिका अधिकारियों ने किसी प्रकार की अनहोनी के डर से बिजली का कनेक्शन काट दिया।

स्थानीय लोंगो और इमारत वासियों का जमावड़ा वहा लगा रहा। शहर में धोखादायक बिल्डिंगों का स्लैब गिरने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते शनिवार की रात 10.30 बजे के समकक्ष उल्हासनगर कैंप क्रमांक 5 परिसर स्थित पारस पैलेस नामक बिल्डिंग के पांचवे मंजिल स्थित फ्लैट के अंदर का स्लैब चौथे मंजिले पर गिरने की घटना में आकाश पोपटानी नामक एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी और 2 अन्य जख्मी हुए थे। 

बिल्डिंग का पुनर्निर्माण कराने का प्रयास करूंगा

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा