(डिज़ाइन फोटो)  
ठाणे

महाराष्ट्र के धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर, 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के धुले जिले में आज एक वैन और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: महाराष्ट्र के धुले जिले में आज यानी रविवार को एक वैन और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मामले पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ। बताया गया कि एक वैन के एक कार से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय वैन का चालक नशे में था, उसे मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि नरदाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामले पर पुलिस के अनुसार शिंदखेड़ा के एक गांव से दस लोग बोलेरो कार से नरदाना में भागवत कथा सुनने गए थे। यह सभी लोग बीते शनिवार को देर रात करीब 2 बजे भागवत कथा सुनकर कार से अपने घर लौट रहे थे। अचानक दसवेल कांटा के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बोलेरो कार को सामने से सीधे टक्कर मार दी।

घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था और दुर्घटना हो जाने के बाद मौके से फरार भी हो गया है। शिंदखेड़ा पुलिस की टीम फरार पिकअप चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट