भिवंडी में धर्म परिवर्तन रैकेट (pic credit; social media)  
ठाणे

भिवंडी में धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़ा राज़

Thane News: भिवंडी में धर्म परिवर्तन रैकेट का पर्दाफाश हुआ। अमेरिकी नागरिक और दो भारतीय आरोपी ग्रामीणों को जबरन धर्म बदलने के लिए उकसा रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

सोनाली चावरे

Bhiwandi Religion Conversion Racket: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। यह गिरोह ग्रामीणों को धर्म बदलने के लिए बहकाने का काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना भिवंडी के चिम्बिपाड़ा इलाके की है। गिरफ्तार आरोपियों में अमेरिकी नागरिक 58 वर्षीय जेम्स वॉटसन और दो भारतीय, 42 वर्षीय सैनाथ गणपति सर्पे व 35 वर्षीय मनोज कोल्हा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर यह आरोपी ग्रामीणों के एक घर के बाहर इकट्ठा हुए और वहां बैठक करवाई। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना करवाई और ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें ग्रामीणों में बांटीं।

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि ईसाई धर्म अपनाने से उनके सारे रोग और परेशानियां दूर हो जाएंगी। ग्रामीणों ने जब इसकी भनक पुलिस को दी, तो स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। आरोपी ग्रामीणों को बहकाकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन की तरफ धकेल रहे थे। ग्रामीणों को धार्मिक किताबें देकर, प्रार्थना करवाकर और झूठे वादे कर इन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी।

भिवंडी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है और अब इस पूरे रैकेट की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के पीछे और कौन लोग जुड़े हुए हैं।

अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जबरन या छल से कराया गया धर्म परिवर्तन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक