Bhiwandi Building Collapse Rescue Operation: महाराष्ट्र के भिवंडी में देर रात इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भिवंडी में गंगाराम वाड़ी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के समय इमारत के अंदर मजदूर सो रहे थे। इसलिए इमारत गिरने के बाद कई लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला।
NDRF के जवान और स्थानीय प्रशासन एक चार मंजिला इमारत के ढहने के बाद जोर-शोर से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे में अंदर मौजूद करीब 6 से 7 लोग इमारत के मलबे में फंस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले ने बताया कि, "यह नारपोली के भंडारी कंपाउंड में कोहिनूर बिल्डिंग है। इसके बगल में एक और बिल्डिंग थी। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इसे 'कैटेगरी C' में रखा था, यानी इसे खतरनाक माना गया था। हालांकि बिल्डिंग खाली करा ली गई थी, लेकिन कुछ लोग ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे। ऐसा लगता है कि करीब छह या सात लोग फंसे हो सकते हैं, जिनमें वहां काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। NDRF की टीम आ गई है और पुलिस भी मौजूद है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की पूरी टीम इस कोशिश में जुटी हुई है।
गंगाराम वाडी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है।
इमारत गिरने की घटना में बचे दीपक कुमार यादव ने बताया, "पास की इमारत के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। हमने रात का खाना खा लिया था और सो गए थे, तभी हमें उस इमारत के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर निकले, तो चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। अपनी जान बचाने के लिए मैं पहली मंजिल से नीचे कूद गया।"
यह भी पढ़ें - Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे से लेकर नागपुर तक मूसलाधार बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
भिवंडी BNCMC के मेयर नारायण चौधरी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जांच की। उन्होंने घायलों की जानकारी देते हुए कहा, "हमारी पूरी टीम अभी यहां काम कर रही है। इमारत से बचाए गए लोगों को गायत्री मंदिर-गीता हॉल में ठहराया गया है। हमें जानकारी मिली है कि अंदर करीब छह या सात मजदूर थे। फायर ब्रिगेड, NDRF और पुलिस, सभी इसमें शामिल हैं। पूरी टीम काम पर लगी हुई है।"