प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: IANS) 
ठाणे

हरियाणा से झांसा देकर लाई गई नाबालिग, भाईंदर में सौदेबाजी और शोषण के आरोप में 8 गिरफ्तार

Bhayandar Minor Trafficking Sexual Exploitation Case: भाईंदर में नवघर पुलिस ने नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपूर्वा नायक

Bhayandar Minor Trafficking Sexual Exploitation Case News: नवघर पुलिस ने नाबालिग लड़की को हरियाणा से लाकर उसका सौदा करने और यौन शोषण कराने के मामले का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता को बेहतर शिक्षा और देखभाल का झांसा देकर अंबाला (हरियाणा) से भाईंदर लाया गया था और बाद में आर्थिक लाभ के लिए उसका यौन उत्पीड़न कराया गया।

पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को होली के दिन भाईंदर पूर्व निवासी सुरक्षा गार्ड संजय देवनारायण गुप्ता (54) ने नवघर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके -साथ रह रही एक लड़की को अज्ञात व्यक्ति अगवा कर ले गया है।

अच्छे स्कूल में पढ़ाने का दिया था भरोसा

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को भाईंदर क्षेत्र से बरामद कर लिया। महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ में पीड़िता ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता उसका रिश्तेदार नहीं है। उसने परिवार की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अच्छे स्कूल में पढ़ाने और देखभाल का भरोसा देकर हरियाणा से भाईंदर लाया था।

जांच में पता चला कि पीड़िता का विभिन्न लोगों के माध्यम से यौन शोषण कराने के लिए आरोपियों ने आपस में साजिश रची थी इसके बाद मामले में विभिन्न धाराओं के साथ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा) की संबंधित धाराएं जोड़ी गई।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायतकर्ता संजय गुप्ता और उसकी पत्नी मधु गुप्ता को पहले गिरफ्तार किया। बाद में गहन जांच के आधार पर सीमा वमी, सुनील शर्मा, राकेश मारवाड़ी उर्फ राकेश रौटंगन, साविलाया प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ एलआईसी वाला, कुत्तबुद्दीन अब्दुल हमीद खान उर्फ राजू तथा रामचंद्र मारुति भोइर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त राहूल चव्हाण के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव तथा जांच अधिकारी एपीआई राम सुरवासे समेत नवचर पुलिस की टीम ने अंजाम दी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?