community program in Badlapur (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane News: बदलापुर में ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का शानदार आयोजन, सैकड़ों लोग हुए खुश

Rotary Club Badlapur: बदलापुर में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित ‘हैप्पी स्ट्रीट’ कार्यक्रम में योग, नृत्य, खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सैकड़ों लोगों ने स्वस्थ और आनंददायक अनुभव किया।

आंचल लोखंडे

Badlapur Happy Street: रोटरी क्लब ऑफ बदलापुर इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से रविवार, 1 फरवरी को बदलापुर पूर्व स्थित कात्रप तालाब, पनवेल हाईवे पर ‘हैप्पी स्ट्रीट’ नामक एक अनोखा और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में संगीत, गायन-वादन, नृत्य, योग, दौड़, लाठी-काठी, शारीरिक व्यायाम और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगराध्यक्ष राजेंद्र घोरपड़े अपनी पत्नी एवं वर्तमान नगराध्यक्ष रुचिता घोरपड़े के साथ उपस्थित रहे। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3142 के निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. नीलेश जयवंत सहित रोटरी डिस्ट्रिक्ट के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम इस उद्देश्य में पूरी तरह सफल

डॉ. नीलेश जयवंत ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं और समाज को टीवी, मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यमों की लत से मुक्त कर शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आज अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगों का एक साथ आना और सामूहिक रूप से ऐसी गतिविधियों में भाग लेना समय की सच्ची जरूरत है, और रोटरी क्लब का ‘हैप्पी स्ट्रीट’ कार्यक्रम इस उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा।

वर्तमान नगराध्यक्ष रुचिता घोरपड़े ने कहा कि ऐसे समाजोपयोगी और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों को नगर परिषद का हमेशा सहयोग मिलेगा। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

दादा को श्रद्धांजलि अर्पित

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार सहित अन्य दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित पाध्ये ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।

‘हैप्पी स्ट्रीट’ के दौरान बदलापुर के पतंजलि योग मंडल, गार्गी अकादमी, सेवन सिस्टर्स अकादमी, नृत्यमयी और पदन्यास इंस्टीट्यूट ऑफ डांस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। पांच वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर सत्तर वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एक हजार से अधिक दर्शक रहे मौजूद

तीन घंटे तक चले इस आयोजन को एक हजार से अधिक दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम स्थल पर 15 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से खान-पान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम का संचालन किशोर गोहिल ने किया, जबकि क्लब के सचिव संतोष बने ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का नियोजन रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा