अंबरनाथ नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

अंबरनाथ वार्ड 23 में नए चेहरों पर भरोसा, भाजपा के मनेष गुंजाल और शिवसेना की पल्लवी लकड़े विजयी

Ambernath Nagar Parishad के वार्ड 23 में मतदाताओं ने इस बार दो नए चेहरों को मौका दिया। भाजपा के मनेष गुंजाल और शिंदे शिवसेना की पल्लवी लकड़े ने जीत दर्ज कर विकास का विस्तृत खाका पेश किया है।

अपूर्वा नायक

Ambernath Municipal Council News: अंबरनाथ नपा क्षेत्र के प्रभाग के क्रमांक 23 के मतदाताओं ने इस बार दोनों नए चेहरों को चुना है। पैनल पद्धति से हुए चुनाव में इस पैनल के 'अ' से भाजपा मनेष गुंजाल तथा 'ब' से शिंदे शिवसेना की पल्लवी संदीप लकड़े कामयाब हुई हैं।

पल्लवी लकड़े के पति दो बार मनसे के टिकट पर नगरसेवक रह चुके हैं। नपा के आम चुनाव घोषित होने के बाद संदीप लकड़े मनसे से नाता तोड़ते हुए शिंदे शिवसेना में पार्टी प्रमुख उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शामिल हुए थे।

मनेष गुंजाल बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। संघ के संस्कार में वह पले-बढ़े हैं। वह सामान्य परिवार से आते हैं। संगठन में भी वह शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

नवनिर्वाचित नगरसेवकों का पैनल 23 को अच्छा तथा समस्या मुक्त बनाने का प्रबल इरादा है। वार्ड में स्थित विविध पांच समाज मंदिरों का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए वहां सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक और प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू कराने की इनकी तैयारी है।

जागरूक गली के बगीचे तथा आईटीआई कॉलोनी के बगीचे का कर अत्याधुनिक तरीके से सुशोभीकरण, हनुमान मंदिर भवन में वाचनालय, पास में छोटे बच्चों के लिए खेल की सुविधा, पूरे पैनल में सीसीटीवी कैमरे लगवाना प्राथमिकता में हैं। पानी संकट का स्थायी समाधान एवं वार्ड में आपला दवाखाना शुरू करवाना है। रेलवे स्टेशन के दोनों ओर सार्वजनिक शौचालय बनवाने का प्रयास रहेगा।

महिला सशक्तीकरण के लिए वार्ड में लगभग 38 महिला स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, स्थानीय स्तर पर लघु उद्योग और स्वरोजगार के अवसर सृजित करके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की योजना है। वार्ड में एक अलग निगरानी प्रणाली स्थापित करने की इच्छा है।

मराठी भाषी बाहुल्य क्षेत्र

वार्ड में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करके नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने का दृढ संकल्प भी शिवसेना की पल्लवी लकड़े तथा भाजपा के मनेष गुंजाल ने व्यक्त की है। इस प्रभाग में मराठी भाषी मतदाताओं का वर्चस्व है। उसके बाद गुजराती, राजस्थानी, हिंदी, दक्षिण भारतीय मतदाताओं का समावेश है।

अंबरनाथ नपा के नवनिर्वाचित दोनों पार्षदों ने अपने प्रभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विकास से संबंधित कार्यों को गिनाया तथा आगामी पांच वर्ष में किन कामों को करना है उसकी ब्लू प्रिंट तैयार की है। पैनल के अंतर्गत बैठे घर हैं और बड़े पैमाने पर बिल्डिंगों का भी समावेश है। बजरंग बली का हनुमान मंदिर भी इस प्रभाग का वैभव है।

अंबरनाथ से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी