उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane News: अंबरनाथ में खुला नया नाट्यगृह, कला प्रेमियों के लिए दी खास सौगात

Thane News: अंबरनाथ में आधुनिक नाट्यगृह का लोकार्पण किया गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सांसद श्रीकांत शिंदे ने इस नए नाट्यगृह का उद्घाटन किया है। कला प्रेमियों के लिए ये बड़ा उपहार साबित हुआ है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: शहर में अंबरनाथ नपा के माध्यम से एक सुसज्जित तथा अत्याधुनिक नाट्यगृह बनाए जाने की मांग आखिरकार क्षेत्रीय सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के निरंतर प्रयासों से पूरी हो गई।

देश के सबसे बड़े त्योहार अर्थात दीपावली की पूर्व संध्या पर राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपस्थिति में मराठी रंगमंच तथा फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार पदद्मश्री अशोक सराफ ने नाट्यगृह का लोकार्पण किया।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर मंच से कहा कि एक शहर में एक हजार वर्ष पुराने प्राचीन शिवमंदिर के कारण अंबरनाथ शहर धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है।

अब इस नाट्यगृह के चलते अंबरनाथ शहर की पहचान कला तथा मराठी रंगमंच के केंद्र के रूप में भी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी।

रविवार की देर शाम लोकार्पण समारोह में मराठी रंगमंच की तकरीबन सभी प्रमुख हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित थी, जी कार्यक्रम का आकर्षण रहा। नपा मुख्यालय के पास ही सुंदर तथा भव्य नाट्यगृह बनाया गया है। नाट्यगृह को शिवसेना के जिला प्रमुख रहे स्व। आनंद दिघे के का नाम दिया गया है।

नामकरण का मुद्दा भी हो गया समाप्त

इसी के साथ नाट्यगृह नामकरण का मुद्दा भी समाप्त हो गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि विपक्ष अंबरनाथ शहर में हो रहे अच्छे काम का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष एक रथ के दो पहिये हैं। सभी कलाकारों ने अपने हल्के-फुल्के और हास्यपूर्ण भाषणों से कार्यक्रम में रंग भर दिया, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ। श्रीकांत शिंदे ने घोषणा की कि इस रंगमंच के मंच का नाम वरिष्ठ नाटककार बाल कोल्हटकर के नाम पर रखा जाएगा और प्रांगण में लोक शाहिर अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा स्थापित की जापगी, सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि अंबरनाथ के नाट्य प्रेमियों को अब उनका अधिकार मिल गया है। वरिष्ठ अभिनेता महेश कोठारे, वरिष्ठ अभिनेता मकरंद अनासपुरे, विजय गोखले, विजय पाटकर, वरिष्ठ अभिनेत्री उषा नाडकर्णी, अलका कुबल, सहित नगरसेवक, पदाधिकारी और कला प्रेमी अंबरनाथकर उपस्थित थे।

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल