ठाणे में गिरफ्तारी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में 'व्हेल की उल्टी' की हो रही तस्करी, 5 करोड़ का सामान बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीव-जंतुओं की तस्करी का मामला बुधवार को सामने आया है। बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ का 'फ्लोटिंग गोल्ड' बरामद किया है।

प्रिया जैस

ठाणे: समुद्री जीव-जंतुओं को अवैध तरीके से हासिक कर उसकी तस्करी करना कानूनन अपराध है। समुद्री जीवों को मारना और उनकी तस्करी न हो इसके लिए पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए रखती है। इस दौरान बुधवार को ठाणे पुलिस ने एम्बरग्रीस बरामद किया है।

बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ रुपये की कीमत का ‘एम्बरग्रीस' (व्हेल की उल्टी) बरामद किया।

कहां से आता है एम्बरग्रीस

आपको बता दें कि ‘एम्बरग्रीस' एक ठोस और मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल से पाया जाता है। ये एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है। इसे अक्सर ‘‘फ्लोटिंग गोल्ड'' कहा जाता है, क्योंकि महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बहुत अधिक कीमत मिलती है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये बरामद किया। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध इकाई की टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में नजर रखी गई और संदेह के आधार पर 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस' बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस' बरामद किया, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे के नितिन मुतन्ना मोरेलू के रूप में हुई है और उसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बात का अभी तक पता नहीं चला है कि इसे अपराधियों को ये कहां से मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह प्रतिबंधित पदार्थ कहां से मिला और वह इसे किसे बेचने की तैयारी कर रहा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल