(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

अंबरनाथ में 5 रुपये में City Bus Service का ऐलान, नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले का बड़ा वादा

Thane: अंबरनाथ नपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेजश्री करंजुले ने बड़ी राहत देते हुए 5 रुपये में सिटी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे मजदूरों और महिलाओं को रोजमर्रा की परेशानी से निजात मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Ambernath News In Hindi: अंबरनाथ शहर के लोगों को परिवहन की सस्ती और बेहतर सेवा देने की घोषणा नपा की नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले की है।

करंजुले ने कहा कि शहर के लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जल्द ही 5 रुपए में सिटी बस सर्विस शुरू की जाएगी। रविवार की देर शाम शहर के पूर्व स्थित नवरेनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए, शामिल होने के दौरान अंबरनाथ के लोगों से उक्त वादा किया।

इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष गुलाबराव करंजुले पाटिल, मिलिंद गाण, विश्वजीत करंजुले पाटिल, नगरसेवक अभिजीत करंजुले, पवन वालेकर और कई दूसरे पदाधिकारी मौजूद थे।

करंजुले ने कहा, भाजपा ने जो भी आश्वासन नपा चुनाव के दौरान किए हैं, उनको पूरा करने की कोशिश की जाएगी उन्होंने कहा कि अब कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर की तरह अंबरनाथ नपा भी सस्ती ट्रांसपोर्ट सर्विस देने पर जोर दे रही है और उन्होंने साफ किया कि वह इस बारे में राज्य सरकार से बात करेंगे।

सड़क, पानी बिजली की समस्या होगी दूर

  • स्थानीय पत्रकारों से शहर की विविध नागरिक समस्याओं पर बात करते हुए गुलाबराव करंजुले पाटिल ने कहा, आज अंबरनाथ में सड़क, पानी और कचरे की गंभीर समस्या है। इसे दूर किया जाएगा, खासकर आनंदनगर एमआईडीसी जाने वाले मजदूरों और महिलाओं को हर दिन 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
  • जब दूसरे शहरों में ट्रांसपोर्ट की सुविधा है तो अंबरनाथ को क्यों वंचित रखा गया। इसलिए हमने 5 रुपए में यह बस सर्विस शुरू करने का इरादा जताया। नगरसेवक पवन वालेकर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में मजदूरों को जो सम्मान मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता इस मौके पर विकास शिंदे, प्रकाश सिंह, विपिन तिवारी, सचिन अलासपुरे, सुरेश करंडे समेत कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई