आनंद परांजपे व रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

'अजित पवार के निधन पर राजनीति कर रहे रोहित पवार', NCP नेता ने लगाए गंभीर आरोप, राज्य में सियासी हड़कंप

Ajit Pawar Plane Crash: एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने विधायक रोहित पवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अजित पवार के निधन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार बताया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Anand Paranjpe On Rohit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने शरदचंद्र पवार गुट के विधायक रोहित पवार पर जोरदार हमला किया है। परांजपे ने राेहित पवार पर अजीत दादा पवार के दुखद निधन पर घृणित राजनीति करने का आरोप लगाया है।

ठाणे में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सासंद परांजपे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, सांसद प्रफुल पटेल और प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे पहले ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विमान दुर्घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर सीबीआई जांच की भी मांग की गई थी।

परांजपे बोले- रोहित पवार राजनीतिक माहौल बना रहे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तकनीकी पहलुओं की जांच का आश्वासन दिए जाने के बावजूद रोहित पवार लगातार आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। परांजपे ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अजीत दादा पवार के निधन पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र की जनता उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आने का इंतजार कर रही है और पार्टी पूरी मजबूती से पवार परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री को सौंपे रिसर्च पेपर

बता दें कि एक दिन पहले रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बारे में जानकारी देते हुए राेहित ने बताया कि उन्होंने इस हादसे से जुड़े अपने रिसर्च पेपर और महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां मुख्यमंत्री को सौंपी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से उठाए गए सभी बिंदुओं को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से रखा और मांग की कि इस पूरे मामले की जांच पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। रोहित ने आग्रह किया कि यदि आवश्यक हो, तो राज्य सरकार को इस विषय को देश के गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भी उठाना चाहिए।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट