आनंद परांजपे और डॉ जितेंद्र आव्हाड (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
ठाणे

Thane में अजित पवार के अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि, भावुक हुए आनंद परांजपे

Maharashtra Politics: ठाणे स्थित NCP Office में अजित पवार के अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कई नेता भावुक दिखे, वहीं राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच सौहार्द का दृश्य भी सामने आया।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar Asthi Kalash Tribute: ठाणे के फ्लावर वैली कॉम्प्लेक्स स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार का अस्थि कलश लाया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में शोक और संवेदना का माहौल देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अस्थि कलश के दर्शन करते ही राकांपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद आनंद परांजपे अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और फफक कर रो पड़े। उनके भावुक क्षणों ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी भावनात्मक कर दिया।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे डॉ. जितेंद्र आव्हाड

इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड भी पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आगमन से कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व मिला।

राजनीतिक तल्खियों के बीच सौहार्द

डॉ. आव्हाड के पहुंचते ही राकांपा जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे नजीब मुल्ला उनसे गले मिले। दोनों नेताओं के बीच पहले राजनीतिक मतभेद रहे हैं, लेकिन इस अवसर पर आपसी संवाद और सौहार्द का दृश्य देखने को मिला, जिसे उपस्थित लोगों ने ‘मनोमिलन’ करार दिया।

शरद पवार गुट के कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में शरद पवार गुट के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान, नगरसेवक यासीन कुरेशी, दीपाली भगत, अभिजीत पवार, मर्जिया पठाण, मनीषा भगत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हवाई दुर्घटना में हुआ था निधन

बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक हवाई जहाज दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ठाणे में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा उनके प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आई।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट