निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

Navi Mumbai-Bhiwandi Elections में 'AAP' की एंट्री, पहली बार उतारेगी उम्मीदवार, सीटों पर हो गई बात

Navi Mumbai Municipal Polls: आम आदमी पार्टी की भिवंडी और नवी मुंबई मनपा चुनाव में एंट्री। भिवंडी की 90 और नवी मुंबई की 111 सीटों पर लड़ेगी चुनाव। ठाणे में 100 सीटों पर तैयारी।

प्रिया जैस

Bhiwandi Nizampur Municipal Corporation: आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भिवंडी और नवी मुंबई में होने वाले आगामी महानगरपालिका चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा की। पार्टी की दोनों महानगरपालिकाओं में अधिकतम सीट पर उम्मीदवार उतारने की योजना है।

आप की भिवंडी इकाई के अध्यक्ष मसीह इकबाल और महासचिव हनुमंत जाधव ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका की 90 सीट में से 30 सीट के लिए उम्मीदवारों के बारे में प्रारंभिक पड़ताल पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षित, सक्षम, साफ-सुथरी छवि वाले और स्थानीय मुद्दों की अच्छी समझ रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर ध्यान दे रही है।

111 सीट पर उम्मीदवार

जबकि शेष सीट के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत जारी है। आप की नवी मुंबई इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी नवी मुंबई में भी पहली बार महानगर पालिका चुनाव लड़ेगी और यहां उसकी योजना 111 सीट पर उम्मीदवार उतारने की है। ठाणे शहर में आप का महानगरपालिका की 131 में से 100 सीट पर उम्मीदवार उतारने का इरादा है।

29 महानगरपालिका के लिए मतदान

ठाणे इकाई के अध्यक्ष अमर आमटे ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि पार्टी को अब तक इच्छुक उम्मीदवारों से 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पार्टी अपने चुनाव प्रचार को नागरिक मुद्दों पर केंद्रित करेगी, जिनमें खराब सड़कों की स्थिति, अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी की कमी, स्वच्छता संबंधी समस्याएं और महानगर पालिका प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार शामिल हैं। ठाणे, भिवंडी-निजामपुर और नवी मुंबई सहित 29 महानगरपालिका के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला