ठाणे

कल्याण के बार में गन दिखाकर धमकाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, अरेस्ट आरोपियों में ठाणे ग्रामीण का एक पुलिसकर्मी भी शामिल

अशोक वर्मा

कल्याण :  सोमवार की रात कल्याण के ‘ताल’ नामक लेडीज आर्केस्ट्रा डांस बार (Dance Bar) में गाने को लेकर बार मैनेजर (Manager) को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का मामला प्रकाश में आया है।  इस मामले में कल्याण की महात्मा फुले पुलिस (Mahatma Phule Police) ने 6 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।  गिरफ्तार आरोपियों (Accused) में  ठाणे ग्रामीण पुलिस का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। आरोपी पुलिसकर्मी उत्तम लक्ष्मण घोड़े टिटवाला पुलिस स्टेशन (Titwala Police Station) में कार्यरत है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंबिवली के रहने वाले मंगलसिंह भंवरसिंह चौहान, हरीश्याम सिंह, रिकिन गज्जर, उत्तम घोड़े, विक्रांत बेलेकर और शेखर सरनोबत नामक 6 दोस्त  ताल बार में मौज मस्ती के साथ पार्टी करने आए थे।  रात दस बजे के दरम्यान जब होटल मैनेजर ने बार बंद करने की बात कही तो हरीश्याम सिंह ने रिवाल्वर निकालकर धमकाया और बार चालू रखने की बात कही।  इसी बात को लेकर बार में बवाल मच गया, मामला बढ़ता देख बारकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही महात्मा फुले पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रिवाल्वर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी एक दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। बताया जाता है कि सभी आरोपी आंबिवली, मोहने, यादवनगर, टिटवाला और हीराबाग, पाटिलनगर के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज