(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, मुंबई में रेड अलर्ट जारी

ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने की घटनाएं मुरबाद तहसील के शिरगांव और कल्याण के निकट की हैं।

आकाश मसने

ठाणे: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को ठाणे, पालघर और मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन से महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। ऐसे में बुधराम को ठाणे में बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई हैं।

ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने की घटनाएं मंगलवार दोपहर मुरबाद तहसील के शिरगांव और कल्याण के निकट की हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि शिरगांव में एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से परशु पवार (42) की मौत हो गई वहीं कल्याण तहसील के कांबा में खदान में काम कर रहे एक पुरुष और एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने  आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मुंबई और ठाणे के कई हिस्सों में मंगवार से बारिश हो रही है। आईएमडी ने मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट' को बदल कर ‘रेड अलर्ट' कर दिया है, जो गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए जारी किया गया है। आईएमडी ने शाम साढ़े पांच बजे नई चेतावनी जारी करते हुए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में ‘‘अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना'' व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। मुंबई के द्वीप शहर में शाम से ही भारी बारिश हो रही है, जबकि कई उपनगरीय इलाकों में दोपहर से बारिश हो रही है। मुलुंड और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव