ठाणे

भिवंडी में बंदूक और चाकू की नोंक पर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: भिवंडी शहर (Bhiwandi City) और ग्रामीण परिसर में पैदल चलने वाले राहगिरों सहित होटल, पान पट्टी और ड्यूटी खत्म कर रात में अकेले घर पर जा रहे पावरलूम मजदूरों को बंदूक और चाकू दिखाकर लूटपाट करने की घटनाएं घटित हुई। भिवंडी क्राइम ब्रांच युनिट (Bhiwandi Crime Branch Unit) के पुलिस ने अपराध को अंजाम देने वाले फातमा नगर, शांति नगर निवासी नौशाद उर्फ अतीक हलीम अंसारी, इमरान अख्तर सय्यद और रोशन अली बरकत अली सय्यद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

पुलिस टीम ने इनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और नौ धारदार चाकू बरामद किया है। शांति नगर पुलिस (Shanti Nagar Police) ने इस गिरोह का सरगना पंडित को एक देसी बंदूक और कारतूस के साथ पहले ही गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के कई परिसरों में पैदल जा रहे मजदूरों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई थी। भिवंडी अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच पुलिस ने शांति नगर के आशा कंपाउंड से नौशाद उर्फ अतीक हलीम अंसारी, इमरान अख्तर सय्यद और रोशन अली बरकत अली सय्यद को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने जप्त किया देसी कट्टा, कारतूस और चाकू

तलाशी के बाद इनके पास से  देसी कट्टा , पांच जिंदा कारतूस और नौ धारदार चाकू, 15 मोबाइल फोन और  नकदी रकम सहित कुल 1 लाख 70 हजार रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज आठ मामले को सुलझाने का दावा किया है। 

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी