सुप्रिया सुले सोर्स: सोशल मीडिया
सोलापुर

रास्ता नहीं अब सत्ताधारियों को गाड़ियां रोको, किसानों की मांगों पर पंढरपुर से सुप्रिया सुले का बड़ा बयान

Supriya Sule Pandharpur Protest March: पंढरपुर में महाविकास आघाड़ी के धड़क मोर्चा को संबोधित करते हुए सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और किसानों के संपूर्ण कर्जमाफी की मांग की।

आकाश मसने

Supriya Sule On Kisan Karj Mafi: महाराष्ट्र के किसान इस समय भीषण सूखे, गहराते बिजली संकट और भारी कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं। किसानों के मुद्दों पर राज्य सरकार की वादाखिलाफी और केवल कागजी घोषणाओं के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और महाविकास आघाड़ी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। पंढरपुर में सांसद सुप्रिया सुले की प्रमुख मौजूदगी और प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से तहसील कार्यालय तक एक विशाल ‘धड़क मोर्चा’ निकाला गया। इस मोर्चे में शामिल हजारों आक्रोशित किसानों को संबोधित करते हुए सुप्रिया सुले ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला।

सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र का किसान सूखे, बिजली संकट और कर्ज के बोझ से जूझ रहा है, लेकिन सरकार केवल कागजी घोषणाएं कर रही है। जब तक किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी नहीं होती और उनका सातबारा कोरा नहीं होता, तब तक महाविकास आघाड़ी शांत नहीं बैठेगी। सुले ने चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय सड़क रोकनी है तो सीधे सत्ताधारियों की गाड़ियां रोको। किसानों के लिए मंत्रियों की गाड़ियां रोककर जेल जाने को मैं खुद तैयार हूं।

शरद पवार ने की थी 70,000 करोड़ की कर्जमाफी

सुप्रिया सुले ने पिछली यूपीए सरकार के दौरान किसानों के लिए लिए गए फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने किसानों के लिए एक झटके में 70 हजार करोड़ रुपए की संपूर्ण कर्जमाफी की थी। महाराष्ट्र के किसानों का सातबारा कोरा किया गया था।

सुप्रिया सुले ने सवाल उठाया कि क्या मौजूदा सरकार के फैसलों में वैसी दृढ़ता दिखाई देती है? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और एनसीपी द्वारा शुरू की गई रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बंद करने की कोशिश की गई थी, लेकिन आज सूखे की स्थिति में इसी योजना के कारण खेत मजदूरों को काम मिल रहा है।

गर्मी में पानी नहीं होगा तो बिजली माफी का क्या करेंगे?

किसानों की बिजली समस्या का जिक्र करते हुए सुले ने कहा कि नहर के किनारे खेत होने के बावजूद एक किसान को केवल तीन-तीन घंटे बिजली मिलने के कारण खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद होने की बात उन्होंने बताई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी का आरोप लगते ही पुलिस मोटर उठाकर ले जाती है, जबकि दिन में पर्याप्त बिजली नहीं मिलती। सुले ने कहा कि सरकार ने बिजली बिल में राहत की घोषणा की है, लेकिन यदि गर्मियों में कुएं में पानी ही नहीं रहेगा तो किसान उस बिजली का क्या करेंगे? उनके मुताबिक ऐसी राहत से किसानों की मूल समस्या हल नहीं होगी।

शक्तिपीठ के लिए हजारों करोड़, कर्जमाफी के लिए पैसे नहीं

शक्तिपीठ महामार्ग के मुद्दे पर सुले ने सरकार के खर्च पर सवाल उठाया। सुप्रिया सुले ने कहा कि किसी किसान ने इस सड़क की मांग नहीं की है, फिर भी इसके लिए 80 से 90 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी है। दूसरी ओर किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी के लिए सरकार के पास पैसा नहीं होने की बात कही जाती है।

सांसद सुप्रिया सुले ने शक्तिपीठ महामार्ग को रद्द कर उसके लिए प्रस्तावित निधि को सूखा प्रभावित किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी की ओर मोड़ने की मांग की। साथ ही किसानों के बच्चों की शिक्षा और मेस फीस में 100 प्रतिशत माफी देने की मांग की।

MPSC के पेपर लीक होते हैं, युवा जिएं तो कैसे?

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बेरोजगारी और एमपीएससी की परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर बच्चों की फीस भरता है। बच्चे पुणे जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन वहां एमपीएससी के पेपर लीक होने या परीक्षाएं टलने की खबरें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि खेती लाभकारी नहीं है, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते हैं। ऐसे हालात में किसान और युवा राज्य में कैसे जीवन बिताएं?

सुले ने तत्कालीन गृहमंत्री दिवंगत आर. आर. पाटिल के कार्यकाल में पुलिस भर्ती में पारदर्शिता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज पुलिस में कार्यरत कर्मचारी भी सामान्य किसानों के बच्चे हैं, इसलिए सरकार को किसानों का दर्द समझना चाहिए।

मुख्यमंत्री सभी 48 सांसदों की बैठक बुलाएं

सुप्रिया सुले ने सूखे के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र के सभी 48 सांसदों की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी सांसद मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली जाकर केंद्र से राज्य के लिए विशेष सूखा पैकेज की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से विधानसभा का विशेष अधिवेशन बुलाकर किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का निर्णय लेने की मांग की।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान