नगर निगम की टीम पर पथराव। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

Solapur News: नगर निगम की टीम पर पथराव, अतिक्रमण सफाई अभियान के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश

न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस की निगरानी में जेसीबी की मदद से देशमुख-पाटिल वस्ती में 54 मीटर सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए 18 मकानों को ढहा दिया गया। अतिक्रमण हटाने आई महानगरपालिका की टीम पर क्षेत्र के नागरिको

आंचल लोखंडे

सोलापूर: न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार (30) को पुलिस की निगरानी में जेसीबी की मदद से देशमुख-पाटिल वस्ती में 54 मीटर सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए 18 मकानों को ढहा दिया गया। अतिक्रमण हटाने आई महानगरपालिका की टीम पर क्षेत्र के नागरिकों ने पथराव किया। पथराव के जवाब में पुलिस ने पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया। करीब एक घंटे तक भगदड़ और अफरातफरी मची रही। पुलिस के हस्तक्षेप और उपद्रव कर रहे नागरिकों को रोकने के बाद महानगरपालिका को अतिक्रमण अभियान में सफलता मिली।

सोलापुर महानगरपालिका ने छत्रपति संभाजी महाराज प्रतिमा, अरविंद धाम, देशमुख-पाटिल वस्ती मार्ग से सीएनएस अस्पताल तक डीपी रोड को मंजूरी दी है। यह सड़क 54 मीटर लंबी है। सड़क का काम पूरा हो चुका है। रेलवे के नीचे सुरंग का काम भी पूरा हो चुका है। सुरंग के पास समतलीकरण का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। देशमुख-पाटिल वस्ती में 180 मीटर सड़क बची थी। इस जमीन पर 18 नागरिकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई थी।

नोटिस जारी कर दिया था 15 दिन का समय

अतिक्रमणकारियों के कारण मामला न्यायालय में पहुंचा। आदेश में इसे यथावत रखने को कहा गया था। न्यायालय के आदेश के अनुसार मनपा ने अतिक्रमणकारियों को धारा 478 के 2 नोटिस जारी कर 15 दिन का समय देकर जगह खाली करने को कहा था। दो बार मौका दिए जाने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने जगह खाली नहीं की।

इसलिए शुक्रवार को मनपा इंजीनियर और अतिक्रमण विभाग ने संयुक्त रूप से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त करने का अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संदीप करंज, मनपा इंजीनियर सारिका अकुलवार, इंजीनियर प्रकाश दिवानजी समेत मनपा के कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था।

54 मीटर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त

अपर आयुक्त सोलापूर नगर निगम संदीप करंज ने कहा कि रेलवे प्रशासन की ओर से नगर निगम को पत्र मिला है। पुराने रेलवे पुल का काम एक जून से शुरू किया जाएगा। इसके लिए 54 मीटर सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा। 180 मीटर सड़क को रोका गया था। कोर्ट के आदेश पर यह अभियान चलाया गया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान