Solapur Well Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
सोलापुर

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया सोलापुर हादसे पर शोक, मृतकों के परिवार को 7 लाख की सहायता

CM Relief Fund: सोलापुर के तांदुलवाडी गांव में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

आंचल लोखंडे

Solapur Well Accident: तारिख 14 जून के दोपहर सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तांदुलवाडी गांव में हुए भीषण हादसे में श्रद्धालुओं को ले जा रहा पिकअप वाहन असंतुलित होकर सडक से सटे एक कुएं में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। बाकियों को रेस्क्यु ऑपरेशन चलाकर बचाया गया। इस वाहन में महिला और बच्चो समेत कुल 16 लोग सवार थे जो कि भगवान के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दर्दनाक हादसे ने पुरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया।

घटना के बाद देशभर से शोक व्यक्त किया गया। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

केंद्र सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से यह सहायता तत्काल राहत के रूप में दी जाएगी।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के सोलापुर में हुए हादसे में जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, दोनों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा रि महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक वाहन दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

राज्य सरकार की ओर से 5 लाख की राशि

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। पोस्ट में कहा गया, "सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तांदुलवाडी में एक में एक गाड़ी के कुएं में गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।"

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे