WhatsApp hacking case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर नगर आयुक्त का व्हाट्सएप और फेसबुक हैक, फर्जी अकाउंट से मांगे गए पैसे

Solapur Cyber Fraud: सोलापुर में नगर आयुक्त के नाम से WhatsApp और Facebook पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया।

आंचल लोखंडे

Solapur Commissioner Social Media Hacked: एक अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. सचिन ओम्बासे की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp और Facebook पर उनका फर्जी अकाउंट बना लिया है। डॉ. ओम्बासे ने बताया कि इस फेक अकाउंट के जरिए उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से चैट और फोन कर पैसे मांगे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और संबंधित व्यक्ति लोगों को गुमराह कर आर्थिक धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है। उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल उनकी व्यक्तिगत और प्रशासनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है। आयुक्त ने बताया कि यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर 85 लाख की ठगी

इसी बीच दुसरी एक घटना में निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच देकर 85 लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है। इस मामले में एक जीजा ने अपनी बहन और उसके ससुराल वालों को ठग लिया। आरोपी का नाम सचिन नामदेव भडांगे (उम्र 47, निवासी भवानी पेठ, सोलापुर) है। पूनम धनंजय धावले (उम्र 40, निवासी होमकर नगर, भवानी पेठ) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने पूनम के ससुर शमसुंदर धावले को साईराज फाइनेंस में निवेश करने का लालच दिया और 12 प्रतिशत रिटर्न का वादा किया।

मामला दर्ज

इस पर शमसुंदर धावले ने 2018 से 2021 के बीच नकद और बैंक के माध्यम से कुल 79 लाख 78 हजार रुपये आरोपी को दिए। शुरुआत में आरोपी ने 10 से 15 किश्तों में कुछ रकम वापस की, लेकिन बाद में उसने भुगतान बंद कर दिया।

इसके अलावा, आरोपी ने नरेंद्र मोहनराव चव्हाण से भी 6 लाख रुपये लिए और वह रकम भी वापस नहीं की। बार-बार मांगने पर भी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया। पूनम धावले की शिकायत के बाद सिटी क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार (13) को जोड़भाई पेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर पेटकर इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह