आईपीएम अंजना कृष्णा व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

अजित पवार और IPS अंजना कृष्णा फोन कॉल मामले में बड़ा खुलासा, तहसीलदार ने कलेक्टर सौंपी रिपोर्ट

Ajit Pawar News: सोलापुर के कुई में अवैध मुरुम खनन पर तहसीलदार की रिपोर्ट से डिप्टी सीएम अजित पवार की मुश्किलें बढ़ गई है। आईपीएस अधिकारी की कार्रवाई रोकने के लिए एनसीपी कार्यकर्ता ने पवार को कॉल किया

आकाश मसने

Ajit Pawar-Anjana Krishna Phone Call Controversy: सोलापुर जिले के कुई में मुरुम के अवैध खनन मामले में डिप्टी सीएम अजित पवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। माढा तहसीलदार ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट सोलापुर जिला कलेक्टर को भेजी है।

माढा तहसीलदार की रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि कुई में मुरुम का अवैध खनन किया जा रहा था। जब इसे रोकने के लिए डीएसपी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा वहां पहुंचीं तो एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने सीधे अजित पवार को फोन लगा दिया था जिसमें वे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को रोकने के आदेश दे रहे थे।

इस दौरान डिप्टी सीएम पवार ने धमकी दी थी। ऐसे में अब तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद अजित बैकफुट पर गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर डीसीएम ने अवैध खनन के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई को रोकने की कोशिश क्यों की।

IPS की कार्रवाई सही

यह मामला 2024 में शुरू हुआ था जब कुई में मुरुम उत्खनन की अनुमति दी गई थी। हालांकि इस आदेश की समाप्ति के बाद भी बिना किसी अनुमति के उत्खनन किया जा रहा था। तहसीलदार की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मुरुम दादाराव माने के खेत से निकाला गया था।

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह उत्खनन अवैध था। इस तरह जिला प्रशासन ने भी आईपीएस अंजना कृष्णा की कार्रवाई को सही बताया है।

क्या है मामला?

सोलापुर जिले के करमाला की पुलिस उपाधीक्षक अंजना कृष्णा फोन पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पहचान नहीं पाईं। इसके बाद अजित पवार ने उन्हें फटकार लगाई और लाइव वीडियो कॉल किया। अंजलि कृष्णा और अजित पवार के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सीएम फडणवीस भी हुए नाराज

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अजित पवार से नाराज हो गए हैं। डिप्टी सीएम को महायुति में लेने की वजह से पहले ही किरकिरी झेल रहे सीएम देवेंद्र, आईपीएस प्रकरण के बाद उनसे दूरी बनाने लगे हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते