सोलापुर हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

कलेजा चीर देगा सोलापुर हादसे का यह वीडियो! जब कुएं से निकली गुलाबी फ्रॉक वाली मासूम... रो पड़ा सोशल मीडिया

Solapur Accident Video: सोलापुर के तांदुलवाडी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख सबकी आंखें नम हैं।

आकाश मसने

Solapur Accident Emotional Rescue Video: महाराष्ट्र के सोलापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गहरे कुएं में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 8 मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को रुला रहा है।

म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ हादसे

सोलापुर जिले की मालशिरस तालुका के म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर तांदुलवाडी गांव में रविवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धालुओं को ले जा रही पिकअप असंतुलित होकर सड़क से सटे एक कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। इस वाहन में महिला और बच्चों समेत कुल 16 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं बाकी को लोगों को बचा लिया गया।

पंढरपुर हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का भावुक वीडियो

इस घटना के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबकों भावुक कर दिया है। हादसे के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन का से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएगी। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों ने मिलकर कुएं से लोगों को निकालना शुरू किया। इनमें से 8 लोगों को तब तक मौत हो चुकी थी।

इसी रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियाे अब सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम पहले एक महिला को निकालती है। उसके बाद एक छोटी बच्ची को पानी से निकालती है। यह बात सामान्य लग रही है। लेकिन जब बच्ची को निकाला जाता तब उसके और महिला के कपड़ों का कलर देखकर और बच्ची का मासूम चेहरा देखकर आपकी आंखों में पानी आ जाएगा।

इंटरनेट पर फूटा लोगों का दर्द

इस दर्दनाक दृश्य को देखकर इंटरनेट यूजर्स बेहद भावुक हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गुलाबी ड्रेस में उस छोटी सी बच्ची का चेहरा और उसकी नन्ही चोटी अब भी आंखों के सामने घूम रही है, यह दर्द असहनीय है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भगवान किसी भी परिवार को ऐसा दिन न दिखाए।

मालशिरस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पंढरपुर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तांदलवाडी में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं मृतकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के दुख में शामिल हूं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि सात लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। सीएम ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे