शिवेंद्रसिंहराजे और जयकुमार गोरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

BJP ने की चुनाव प्रभारियों की घोषणा! शिवेंद्रसिंहराजे और जयकुमार गोरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Maharashtra Politics: भाजपा ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। सातारा की जिम्मेदारी शिवेंद्रसिंहराजे भोसले को और सोलापुर की जयकुमार गोरे को सौंपी गई है।

आकाश मसने

Satara And Solapur BJP Incharge: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं (लोकल बॉडीज) के चुनावों के लिए अपनी तैयारी को गति दी है और चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह निर्णय प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद लिया गया है।

सातारा जिले की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले को सौंपी गई है। सातारा जिले में नऊ पालिका (नगर परिषद) और एक नगरपंचायत सहित कुल दस स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के लिए चुनाव होने हैं, जिसके लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। शिवेंद्रसिंहराजे भोसले को प्रभारी बनाए जाने के साथ ही धैर्यशील कदम को सातारा जिले का चुनाव प्रमुख नियुक्त किया गया है।

जयकुमार गोरे को सोलापुर की जिम्मेदारी

वहीं, भाजपा ने ग्रामविकास मंत्री और विधायक जयकुमार गोरे को सोलापुर जिले का प्रभारी बनाया है। जयकुमार गोरे को सोलापुर शहर और सोलापुर पूर्व क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सोलापुर शहर के लिए रघुनाथ कुलकर्णी और सोलापुर पूर्व के लिए राम सातपुते को चुनाव प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।

भाजपा का लक्ष्य है कि सातारा जिले में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में पार्टी के अधिकतम उम्मीदवार जीतें, साथ ही नगराध्यक्ष पदों की संख्या भी भाजपा की अधिक हो।

भाजपा का संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रभारी और चुनाव प्रमुखों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें राजनीतिक समीकरणों को व्यवस्थित करना, अधिकतम नगरसेवकों को निर्वाचित कराना, सहयोगी विधायकों के साथ समन्वय बनाए रखना, और संगठन को मजबूत करते हुए यह सुनिश्चित करना शामिल है कि अधिकतम मतदान बूथ भाजपा के पक्ष में रहें।

सातारा जिले में भाजपा की स्थिति पहले से ही मजबूत है। कराड दक्षिण, कराड उत्तर, सातारा और माण विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का वर्चस्व कायम है, और जिले में पार्टी के चार विधायक हैं। जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कराड दक्षिण के विधायक डॉ. अतुल भोसले के पास है, जो कराड और मलकापुर कार्यक्षेत्र में 'ऑपरेशन लोटस' को लागू कर भाजपा के लिए मोर्चेबंदी कर रहे हैं।

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा