Solapur Accident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में क्रूजर-कंटेनर की टक्कर, दर्शन से लौट रहे यात्रियों पर टूटा कहर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

Solapur Accident: सोलापुर जिले के पंढरपुर-मंगलवेढा मार्ग पर क्रूजर और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे से सड़क पर लंबा जाम लग गया।

आंचल लोखंडे

Solapur News: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर-मंगलवेढा मार्ग पर सोमवार (26 जनवरी 2026) की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। क्रूजर वाहन और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई-ठाणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी छुट्टी के दौरान तुलजापुर और अक्कलकोट दर्शन के लिए आए थे। सभी यात्री डोंबिवली के निवासी बताए जा रहे हैं। दर्शन के बाद वे सोमवार रात 11 बजे के बाद पंढरपुर मार्ग से मुंबई लौट रहे थे।

क्रूजर और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर

मंगलवेढा के पास क्रूजर वाहन (MH-13 BN 7687) और कंटेनर ट्रक (MH-46 BU 6651) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

चार की मौत, एक बच्ची भी शामिल

हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 14 वर्षीय एक बच्ची भी शामिल है। वहीं छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सोलापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंगलवेढा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को नजदीकी ग्रामीण और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

दो घंटे तक लगा लंबा जाम

हादसे के चलते पंढरपुर-मंगलवेढा मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को सुचारू किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा