पंढरपुर की चंद्रभागा नदी (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

पंढरपुर वारी: चंद्रभागा नदी से डूब रहे 35 वारकरियों का रेस्क्यू, ड्यूटी पर तैनात SRPF जवान ने की खुदकुशी

Pandharpur Ashadhi Wari News: पंढरपुर आषाढ़ी वारी के दौरान ऑपरेशन चंद्रभागा चलाकर डूबते 35 श्रद्धालुओं को बचाया गया। वहीं दूसरी ओर, VIP ड्यूटी में तैनात SRPF जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आकाश मसने

Operation Chandrabhaga Rescue Pandharpur Wari: सोलापुर जिले के पावन धाम पंढरपुर में आयोजित आषाढ़ी वारी महोत्सव के दौरान एक तरफ जहां प्रशासन की मुस्तैदी से बड़े हादसे टल गए, वहीं दूसरी तरफ एक दुखद घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया। उफान मारती चंद्रभागा नदी में बहे 35 श्रद्धालुओं को 'ऑपरेशन चंद्रभागा' चलाकर सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, इसी दौरान भगवान विट्ठल की महापूजा के समय सुरक्षा में तैनात एक पुलिस जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने से हड़कंप मच गया।

ऑपरेशन चंद्रभागा: 35 श्रद्धालुओं की बची जान

आषाढ़ी वारी के दौरान चंद्रभागा नदी में बढ़े जलस्तर के बीच जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन दल ने साहसिक अभियान चलाकर 35 श्रद्धालुओं की जान बचाई। 21 से 26 जुलाई तक चलाए गए 'ऑपरेशन चंद्रभागा' में होमगार्ड, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्य किया। उजनी और नीरा बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के बीच कई श्रद्धालु तेज बहाव में फंस गए जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सोलापुर जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन के मार्गदर्शन में नदी किनारे चौबीसों घंटे आपदा प्रबंधन दल्न तैनात रहा। प्रशासन ने संवेदनशील स्थान पर बैरिकेडिंग, लाइफ जैकेट और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से लगाता सावधानी संबंधी घोषणाएं भी की अभियान का संचालन जिला आपद प्रबंधन अधिकारी शक्ति सागर ढोले ने किया।

जानिए ऑपरेशन चंद्रभागा में किस दिन कितने श्रद्धालु बचाए गए

  • 21 जुलाई- 3 श्रद्धालु
  • 22 जुलाई- 7 श्रद्धालु
  • 24 जुलाई- 9 श्रद्धालु
  • 25 जुलाई- 15 श्रद्धालु
  • 26 जुलाई- 1 श्रद्धालु

महापूजा के दौरान SRPF जवान ने की आत्महत्या

एक ओर जहां बचाव कार्य जारी था, वहीं दूसरी ओर आषाढ़ी एकादशी की तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। वारी के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पंढरपुर समेत पूरे पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है।

मृतक जवान की पहचान रामेश्वर साबणे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से परभणी जिले के गंगाखेड़ के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, आषाढ़ी एकादशी की तड़के करीब ढाई बजे, जब श्री विठ्ठल-रुक्मिणी की सरकारी महापूजा चल रही थी, उसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोलियां चला लीं।

गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण रामेश्वर साबणे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM