सोलापुर में 51 जोड़े बंधेंगे वैवाहिक बंधन में (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में 51 जोड़े बंधेंगे वैवाहिक बंधन में, शुभ मुहूर्त पर लोकमंगल फाउंडेशन का 'सामूहिक विवाह'

Lokmangal Foundation Wedding: सोलापुर में लोकमंगल फाउंडेशन का 46वां सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। गोरज मुहूर्त में 51 जोड़े विवाहबद्ध होंगे।

आंचल लोखंडे

Solapur Mass Wedding: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोकमंगल फाउंडेशन की ओर से सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। यह 46वां सामूहिक विवाह समारोह है, जो रविवार, 16 तारीख को शाम 5:08 बजे शुभ मुहूर्त में विजापुर रोड स्थित शिवाजी अध्यापक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष विवाह समारोह का 20वां वर्ष है और इस बार 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधने वाले हैं, ऐसी जानकारी लोकमंगल फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा विधायक सुभाष देशमुख ने पत्रकार परिषद में दी।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नववधू-वरों और उनके परिवारों को सहायता मिले यह उद्देश्य है। विवाह के लिए आवश्यक सभी खर्च लोकमंगल फाउंडेशन द्वारा किए जाएंगे। दंपतियों को घर में उपयोगी होने वाले सामानों का उपहार स्वरूप वितरण किया जाएगा। भोजन व्यवस्था से लेकर वर-वधू के वस्त्रों तक सभी सुविधाएँ फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाएँगी।

प्रमुख मार्गों से रथयात्रा

इसके अलावा नववधू-वरों की शहर के प्रमुख मार्गों से रथयात्रा भी निकाली जाएगी। प्रत्येक जोड़े का विवाह उनके धर्म के अनुसार कराया जाएगा। इस वर्ष 51 जोड़ों में से 3 बौद्ध तथा 46 हिंदू जोड़े शामिल हैं। पत्रकार परिषद में लोकमंगल फाउंडेशन के संचालक मारुति तोडकर, अभय पटणी, सुजाता सुतार, उत्तम शिंदे, बालासाहेब घोडके, पूर्व नगरसेविका अश्विनी चकाण आदि उपस्थित थे।

अब तक 3,153 जोड़े इस समारोह में विवाहबद्ध

लोकमंगल फाउंडेशन की ओर से अब तक 46 सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए हैं। इनमें कुल 3,153 जोड़े विवाह बंधन में बंधे हैं, जिनमें हिंदू: 2,443, बौद्ध: 678, मुस्लिम: 21, क्रिश्चियन: 4 तथा जैन: 7 जोड़े शामिल हैं।

नवविवाहितों को सुखी दांपत्य जीवन के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

विधायक देशमुख ने बताया कि समारोह स्थल 250 × 200 फुट क्षेत्र में तैयार किया जाएगा, जबकि भोजन व्यवस्था 90 × 150 फुट क्षेत्र में होगी। पूरे स्थल पर आकर्षक सजावट की गई है। इस समारोह में दोनों पक्षों के लगभग 25 से 30 हजार अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन में चपाती, सब्जी, भात और बूंदी शामिल रहेगी।

इसके अलावा हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही नवविवाहित दंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन के मार्गदर्शन के लिए एक विशेष समुपदेशन (काउंसलिंग) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष ‘जिला पर्यटन’ थीम विशेष आकर्षण

इस वर्ष विवाह समारोह का विशेष आकर्षण होगा‘जिला पर्यटन’ थीम। विधायक सुभाष देशमुख द्वारा शुरू किए गए जिला पर्यटन महोत्सव की तर्ज पर इस विवाह समारोह में भी जिले के पर्यटन स्थलों और गांवों की खासियतें प्रदर्शित की जाएँगी।

स्थल पर जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटनदृष्ट्या महत्वपूर्ण स्थानों को दर्शाने वाले पैनल, जानकारी बोर्ड और आकर्षक सजावट की जाएगी। विशेष रूप से अक्कलकोट के श्री स्वामी समर्थ महाराज की प्रतिमा भी समारोह स्थल पर स्थापित की जाएगी, साथ ही उनका प्रेरणादायक संदेश “डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ।” प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे