मालवण तट के पास गोवा से आई दो एलईडी नांव जब्त, अवैध गतिविधि को लेकर की गई कार्रवाई 
सिंधुदुर्ग

मालवण तट के पास गोवा से आई दो एलईडी नाव जब्त, अवैध गतिविधि को लेकर की गई कार्रवाई

Sindhudurg News: सिंधुदुर्ग मत्स्य विभाग ने मालवन तट पर अवैध एलईडी लाइट से मछली पकड़ने पर गोवा की दो नौकाएँ जब्त कीं। 52 नाविकों सहित उपकरणों को सरजेकोट बंदरगाह पर सुरक्षित रखा गया है।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: सिंधुदुर्ग जिले के मत्स्य विभाग ने मालवन तट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा राज्य की दो एलईडी नौकाओं को ज़ब्त कर लिया है। ये नौकाएँ महाराष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में एलईडी लाइट्स का उपयोग कर अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए पकड़ी गईं। विभाग ने दोनों नौकाओं को, उनके उपकरणों और लाइटों सहित, सरजेकोट बंदरगाह पर सुरक्षित रख दिया है।

गुरुवार, 27 नवंबर, रात 9 से 10 बजे के बीच, मत्स्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी श्री गणेश टेमकर (सहायक मत्स्य विकास अधिकारी, लाइसेंसिंग अधिकारी, मालवण) नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने देवबाग–मालवण तट के पास मालवण किले से लगभग 8–9 समुद्री मील की दूरी पर दो गोवा-स्थित नौकाएँ-

  • 'सैम मिगुएल' (IND-GA-1-MM-3536)
  • 'गंगा-9' (IND-GA-1-MM-3941)

एलईडी लाइटों का उपयोग करते हुए अवैध मछली पकड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दोनों नावों पर कुल 52 नाविक, जिनमें टंडेल भी शामिल थे, सवार थे। अवैध गतिविधि और नियमों के उल्लंघन के चलते दोनों नौकाओं, एलईडी लाइटों और अन्य मछली पकड़ने के उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और सरजेकोट बंदरगाह पर रखा गया है।

यह कार्रवाई प्रवर्तन अधिकारी गणेश टेमकर, मालवण पुलिस स्टेशन के स्टाफ श्री मेखी, समुद्री सुरक्षा पर्यवेक्षक और सुरक्षा गार्डों के सहयोग से, सहायक आयुक्त मत्स्यपालन के मार्गदर्शन में की गई। मत्स्य विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जब्त नौकाओं को लेकर अब आगे की सुनवाई सिंधुदुर्ग के सहायक मत्स्य आयुक्त की अदालत में की जाएगी।

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल