सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सिंधुदुर्ग

सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही, 1 साल पहले पीएम मोदी ने किया था अनावरण

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को बारिश के कारण ढह गई। मालवन स्थित राजकोट किले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी जो सोमवार को दोपहर करीब एक बजे ढह गई।

आकाश मसने

सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को बारिश के कारण ढह गई। मालवन स्थित राजकोट किले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी जो सोमवार को दोपहर करीब एक बजे ढह गई। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

सिंधुदुर्ग में प्रतिमा गिरने के बाद कांग्रेस ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सोशल मीडिया एक्स पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अकांउट से एक पोस्ट कर भाजपा सरकार को छत्रपति शिवजी महाराज के अपमान का भी आरोप लगाया।

सोशल मीडिया के जरिए लगाए आरोप

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि '' भाजपा के भ्रष्ट प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, जिसका उद्घाटन 4 दिसंब, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, आज दोपहर गिर गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण प्रतिमा गिरी है।''

प्रधानमंत्री ने किया था प्रतिमा का अनावरण

बता दें कि सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पिछले साल चार दिसंबर को किले में आयोजित समारोहों में शामिल हुए थे इस दौरान इस प्रतिमा का अनावरण किया था।

प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नारायण राणे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, अजित पवार और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार भी थे।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख