शरद पवार, थ्री लाइन व्हिप सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

NCP-SP Three-Line Whip: संसद के विशेष सत्र को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिए।

आकाश मसने

Sharad Pawar Faction Issues Three-Line Whip: मोदी सरकार ने 30 दिसंबर को संसद के विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी की है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सोमवार, 30 नवंबर से लेकर शुक्रवार, 4 दिसंबर, 2026 तक लोकसभा में अत्यंत महत्वपूर्ण कामकाज लिया जाना है, जिसके चलते सभी सांसदों की सदन में मौजूदगी अनिवार्य है।

शरद पवार गुट की थ्री लाइन व्हिप में क्या लिखा है?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के लोकसभा सांसद और चीफ व्हिप अमोल कोल्हे ने यह थ्री लाइन व्हिप जारी की है। इसमें लिखा गया है कि "चूंकि सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, 4 दिसंबर, 2026 तक लोकसभा में अत्यंत महत्वपूर्ण कामकाज लिया जाना है, इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के लोकसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, 4 दिसंबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से लोकसभा में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें। इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाए।"

30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

बता दें कि केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को फिर से बुलाएं।

इसकी जानकारी संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते दी है। उन्होंने कहा कि कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है।

परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पास कराने की तैयारी

कहा जा रहा है इस दौरान मोदी सरकार परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पास कराने की तैयारी कर रही। परिसीमन बिल को लेकर शरद पवार गुट मोदी सरकार के साथ जाते दिखाई दे रहा है।

सुप्रिया सुले के इंडिया गठबंधन से अलग सुर

परिसीमन बिल को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) गुट की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के सुर विपक्षी इंडिया गठबंधन से अलग हैं। विपक्षी गठबंधन परिसीमन बिल का विरोध कर रहा है, लेकिन सुप्रिया सुले ने इसके देशहित में होने पर समर्थन करने की बात कही है।

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो