शरद पवार ने की नितिन गडकरी की तारीफ (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

शरद पवार ने नितिन गडकरी के 'इस' बयान को लेकर की तारीफ, बांधे तारीफों के पुल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि समुद्र तट पर कोई भी निर्मान करने से पहले स्टेनलेस स्टील उपयोग करना आवश्यक है। स्टेनलेस स्टील को जंग नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्ते

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने का मामला और बदलापुर केस ने सबको हिलाकर रख दिया है। दोनों मामलों को लेकर विपक्ष अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है और शिंदे सरकार पर इन मामलों को लेकर हमलावार है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कोल्हापुर में दोनों मामलों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारिफ भी की। हाल में नितिन गडकरी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती। जिसे लेकर पवार ने गडकरी के लिए तारिफों के पुल बांधे।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती। गडकरी के इस बयान को लेकर शरद पवार से सवाल किया गया। जिस पर बोलते हुए एनसीपी-एसपी अध्यक्ष ने कहा कि गडकरी केंद्र सरकार के मंत्रियों में से एक है। वह कौनसा काम करते तो पुरी शिद्दत के साथ करते है। उस काम में खुद को न्योछावर कर देते है। वे इस बात का ध्यान रखते है कि काम की गुणवत्ता बनी रहे।

शरद पवार ने कहा कि पुणे कोल्हापुर, काल्हापुर बेलगाव की सड़कों के बारें में बात ना ही की जाए तो अच्छा है इनके अलावा अन्य स्थानों पर सड़कें बनाने में गडकरी का महत्वपूर्ण योगदान है। और यह बात हम संसद में भा कहते है।यहां कोई राजनीति करने की वजह भी नहीं है।

शरद पवार ने कहा कि सिंधुदुर्ग के मालवण में बनाई गई प्रतिमा पर काम करने वालों को इस क्षेत्र में बहुत सिमित अनुभव था। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसके पहले उतना बड़ा काम नहीं किया है। ऐसे में उन पर जिम्मेदारी डालने से उस जगह पर दुर्घटना होना स्वाभाविक है।

एनसीपी-एसपी अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के लिए जोरदार हवाओं को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन कई जगह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा है, जिसे राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने साठ साल पहले स्थापित किया था और वह प्रतिमा आज भी मजबूती से खड़ी है। ऐसे कई उदाहरण दिए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने से लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक