सातारा में विरोध प्रदर्शन करते हुए सुषमा अंधारे व शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता (सोर्स: एक्स @andharesushama) 
सातारा

कॉल रिकॉर्ड किसने लीक की? महिला डॉक्टर की मौत को लेकर उद्धव गुट ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए आरोप

Satara Doctor Suicide Case: शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने सातारा में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस पर कॉल रिकॉर्ड लीक करने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

आकाश मसने

Shiv Sena UBT Protest: मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले की निवासी 28 वर्षीय महिला चिकित्सक की आत्महत्या के सिलसिले में सोमवार को राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली। शिवसेना (उबाठा) नेता सुषमा अंधारे ने सोमवार को सातारा के फलटण थाने के बाहर प्रदर्शन किया। अंधारे ने पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित चिकित्सक के फोन कॉल विवरण लीक करने का आरोप लगाया।

शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने पूछा कि पीड़ित महिला चिकित्सक के कॉल विवरण किसने लीक किए? क्या सातारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने लीक किया? पुलिस ने रिकॉर्ड और व्यक्तिगत चैट क्यों लीक किया?

रूपाली चाकणकर की पर उठाए सवाल

अंधारे ने महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि दोशी ने रूपाली चाकणकर को ये सब क्यों करने दिया, जबकि उन्हें रोकना चाहिए था। चाकणकर ने 27 अक्टूबर को एक पत्रकार सम्मेलन में चिकित्सक के कॉल रिकॉर्ड का ब्यौरा दिया था।

यह भी पढ़ें:- 

पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ किया प्रदर्शन

पीड़ित चिकित्सक के परिवार के सदस्यों के साथ प्रदर्शन में मौजूद रहीं अंधारे ने यह भी पूछा कि एक स्वास्थ्य अधिकारी और छह पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की जांच क्यों नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत (fast-track court) में की जाए और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।

क्या बोले अधिकारी?

दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक अधिकारी ने कहा कि वह जांच के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का पक्ष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे मामले में विभिन्न लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं।

सातारा के फलटण की थी आत्महत्या

महिला डॉक्टर संपदा मुंडे 23 अक्टूबर को सातारा के फलटण शहर के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली थीं। आत्महत्या करने वाली महिला चिकित्सक ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट' के जरिए आरोप लगाया था कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने कई बार दुष्कर्म किया जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना