सातारा जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सातारा

Satara ZP Election Results: सातारा में बीजेपी की भारी बढ़त, एनसीपी 14 सीटों पर आगे; दिग्गजों की साख दांव पर

Maharashtra Local Body Elections: सातारा जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, जबकि एनसीपी 14 सीटों पर आगे है। कई बड़े नेताओं के परिवारों की साख दांव पर लगी है।

आकाश मसने

Satara ZP Election Results 2026: महाराष्ट्र के सातारा में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए हुई वोटिंग के बाद अब नतीजों का दौर शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सातारा जिला परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) फिलहाल बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 14 सीटों पर आगे चल रही है। जिले की कुल 65 जिला परिषद सीटों और 11 पंचायत समितियों की 130 सीटों के लिए यह मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी।

इन चुनावों में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है क्योंकि कई बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बार चुनावी मैदान में मंत्री जयकुमार गोरे, विधायक महेश शिंदे, पूर्व विधायक मदन भोसले और पूर्व विधायक नरेंद्र पाटील जैसे कद्दावर नेताओं के परिवार के सदस्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यही कारण है कि इन नतीजों पर पूरे जिले के साथ-साथ राज्य की भी निगाहें टिकी हुई हैं।

सातारा जिला परिषद की 65 सीटों के लिए हुआ चुनाव

चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो जिला परिषद की 65 सीटों के लिए 231 और पंचायत समिति की 130 सीटों के लिए 395 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। दिलचस्प बात यह है कि माण तालुका के आंधली पंचायत समिति गण की एक सीट पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। इस बार जिले में औसत मतदान लगभग 67 प्रतिशत रहा, जो 2017 के 68.90 प्रतिशत मतदान के मुकाबले थोड़ा कम है। मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार सातारा जिले में कुल 21,94,110 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11,08,203, महिला मतदाताओं की संख्या 10,85,847 और अन्य 60 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले भर में कुल 2,877 केंद्र बनाए गए थे।

मतगणना और सुरक्षा के  कड़े इंतजाम

प्रशासन ने मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हर टेबल पर 16 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो गट और गण के अनुसार मतों की गिनती कर रहे हैं। मतगणना की शुरुआत सबसे पहले डाक मतपत्रों (टपाली मतदान) की गिनती के साथ की गई।

राजनीतिक समीकरणों को देखें तो बीजेपी ने 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ऐसे में मुख्य मुकाबला बीजेपी बनाम एनसीपी बनाम शिवसेना के बीच दिखाई दे रहा है। जिला कलेक्टर संतोष पाटिल के निर्देशानुसार चुनाव अधिकारियों ने प्रक्रिया की रिहर्सल भी की थी ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें