सातारा सांगली अहिल्यानगर डीसीसीबी चुनाव परिणाम  सोर्स- सोशल मीडिया
सातारा

महाराष्ट्र के तीन जिला सहकारी बैंकों के नतीजे घोषित: सातारा में भाजपा आगे, सांगली-अहिल्यानगर में कड़ा मुकाबला

Maharashtra Bank Election Results: महाराष्ट्र के सातारा, सांगली और अहिल्यानगर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों के परिणाम घोषित। सातारा में भाजपा आगे, अहिल्यानगर में नीलेश लंके और सांगली में पडलकर जीते।

रूपम सिंह

Highlights

  • सातारा, सांगली और अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंकों के चुनाव परिणाम घोषित।

  • सातारा में भाजपा आगे, जबकि सांगली में कांग्रेस-शरद पवार गुट को बहुमत।

  • अहिल्यानगर में सांसद नीलेश लंके ने विखे समर्थित उम्मीदवार को हराया।

  • सांगली में कांग्रेस और शरद पवार गुट को 11 सीटों के साथ बहुमत।

Satara Sangli Ahilyanagar DCCB Election Results: महाराष्ट्र के सातारा, सांगली और अहिल्यानगर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों के चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित हो गए। इन नतीजों में कई प्रतिष्ठित मुकाबलों में दिग्गज नेताओं ने जीत दर्ज की, जबकि कुछ जगहों पर अप्रत्याशित परिणाम सामने आए, सांगली में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल की जीत विशेष चर्चा में रही। वहीं, अहिल्यानगर में सांसद नीलेश लंके ने विखे समर्थित उम्मीदवार को हराकर बैंक की राजनीति में दमदार प्रवेश किया।

सातारा में भाजपा सबसे आगे

सातारा जिला बैंक में भाजपा के सर्जेराव सावंत, जयकुमार गोरे, ज्ञानदेव रांजणे और अर्जुन काले सहित कई उम्मीदवार विजयी हुए। अतुल भोसले, सोमनाथ धुमाल और रणजीतसिंह नाईक निंबालकर पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस को आठ और शिवसेना को चार सीटें मिलीं। पालकमंत्री शंभूराज देसाई ने पाटण से जीत दर्ज की। जयकुमार गोरे ने मान सीट पर 53 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की।

सांगली में कांग्रेस-राकां का बहुमत

सांगली में कांग्रेस के छह और शरद पवार गुट की राकां के पांच संचालक चुने गए। इस तरह दोनों के पास 21 में से 11 सीटें हैं। भाजपा को पांच, शिंदे शिवसेना को तीन और अजित पवार गुट को एक सीट मिली। निर्दलीय संजयकाका पाटिल भी विजयी हुए। चुनाव के बाद गोपीचंद पडलकर और अजितराव घोरपडे ने जयंत पाटिल पर निशाना साधा, जिससे जिले में राजनीतिक टकराव बढ़ गया है।

अहिल्यानगर में नीलेश लंके की एंट्री

अहिल्यानगर में सहकार विकास पैनल ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की। सांसद नीलेश लंके ने पारनेर सीट पर 64 मत हासिल कर भाजपा समर्थित राहुल शिंदे को हराया। राम शिंदे समर्थित ज्योति शिंदे और निर्दलीय संजीवनी शिंदे भी विजयी रही।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया