उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

राज और उद्धव आएंगे एकसाथ, संजय राउत ने कर दिया ऐलान, बदलेगी सियासत की तस्वीर

महाराष्ट्र की राजनीति में कई सालों बाद बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिलेगा। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आएंगे। इसकी घोषणा संजय राउत ने कर दी है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में कई सालों बाद ऐसा होने जा रहा है कि दोनों ठाकरे भाई एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह कोई पारिवारिक समारोह नहीं बल्कि एक बड़ा राजनीतिक कदम है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने के खिलाफ मिलकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दी है।

अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। दोनों ही पार्टियां पहले अलग-अलग विरोध प्रदर्शन करने वाली थीं, लेकिन अब एकसाथ करेंगी।

संजय राउत का पोस्ट

संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि राज-उद्धव साथ मिलकर हिंदी भाषा के विरोध में रैली निकालेंगे। दो अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं होंगे।" संजय राउत ने पुष्टि की है कि पहले राज ठाकरे 5 जुलाई को और फिर उद्धव ठाकरे 6 जुलाई को रैली निकालने वाले थे, लेकिन अब यह विरोध एक ही दिन होगा।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने किया सरकार का विरोध

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने हिंदी के मुद्दे पर राज्य की फडणवीस सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सवाल किया कि हिंदी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। यह भी भारत की अन्य भाषाओं में से एक ही है, तो फिर इसे पहली कक्षा से अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? बच्चों को एक साथ तीन भाषाएं क्यों पढ़ाई जा रही हैं? सरकार किस दबाव में ये निर्णय ले रही है?

क्या बोले उद्धव ठाकरे?

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर प्रदेश में जबरन हिंदी भाषा थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य पर 'हिंदी थोपने' की कोशिश कर रही है। उद्धव का कहना है कि उनका किसी भाषा से कोई विरोध नहीं है। वह सिर्फ किसी भी भाषा को जबरन थोपने के खिलाफ हैं। महाराष्ट्र: फिर अटका कक्षा 11वीं में प्रवेश, अब 30 जून को आएगी कॉलेज आवंटन लिस्ट

मराठी के मुद्दे पर एकजुट होने की बात

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने का उद्देश्य मराठी मानुष का उद्धार है। राज ठाकरे ने घोषणा की थी कि वह मराठी लोगों और मराठी समुदाय की भलाई के लिए काम करने वाली पार्टी के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। साथ ही उद्धव ठाकरे ने यह भी घोषणा की थी कि वह मराठी समुदाय के लिए पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने के लिए तैयार हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान