FILE- PHOTO 
महाराष्ट्र

संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को उन्हीं की भाषा में दिया जवाब, कहा-भांग की नशा उतरते ही जाएगी सत्ता

प्रभाकर दुबे

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। सांसद संजय राउत ने कहा है कि भांग पीकर सत्ता में कौन आया है? यह सभी को मालुम है। भांग की नशा उतरने के साथ सत्ता भी चली जाएगी।

होली के एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राउत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उत्तर भारत में लोग होली के दिन भांग पीकर मनोरंजक टिप्पणी करते हैं, लेकिन हमारे एक मित्र भांग पीकर साल के 365 दिन मनोरंजन करते रहते हैं। उन्हें हमारी सलाह है कि 364 दिन सभ्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें। इस पर संजय राउत ने कहा कि भांग पीकर सत्ता हासिल करने वालों का नशा खत्म होते ही सत्ता चली जाएगी। कसबा उपचुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि महाराष्ट्र के लोग जागरुक हैं।

गौतम अडानी को साधारण नोटिस भी दिया गया क्या?

सांसद राउत ने कहा कि देश में आज यह हालत हो गई है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर व्यक्ति को अपराधी या देशद्रोही करार दे दिया जाता है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। गलत तरीके से शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण छीन लिया गया, तब भी शिवसैनिक सड़कों पर लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव से पूछताछ की गई, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया। अब सवाल उठता है कि गौतम अडानी को साधारण नोटिस भी दिया गया क्या? देश का पैसा लूटने वालों और विपक्षी पार्टी पर हमला करने वालों को नोटिस तक नहीं भेजा जाता है। राउत ने  दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हम गलत और गलत के खिलाफ खड़े रहेंगे।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर