उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

Sanjay Raut Birthday: 102 दिन आर्थर रोड जेल में, फिर भी तेवर बरकरार; जानिए संजय राउत की अनकही सियासी कहानी

Sanjay Raut Political Journey: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं पत्रकार से राज्यसभा सांसद बनने और 102 दिन जेल में बिताने तक के उनके चर्चित सफर के बारे में।

आकाश मसने

Highlights

  • 15 नवंबर 1961 को महाराष्ट्र के अलीबाग में संजय राउत का जन्म हुआ था।

  • साल 2022 में पत्रा चॉल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार

  • संजय राउत को 102 दिन आर्थर रोड जेल में बिताने पड़े थे।

Sanjay Raut Patra Chawl Case 102 Days Jail Story: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 नवंबर 1961 को महाराष्ट्र के अलीबाग में जन्मे राउत की पहचान राज्य की राजनीति में एक मुखर वक्ता के रूप में स्थापित है। उनके चार दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में साल 2022 का दौर सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जब एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें 102 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

क्या था पत्रा चॉल मामला और गिरफ्तारी का घटनाक्रम?

जून 2022 में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत के ठीक एक महीने बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पत्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी कार्रवाई तेज की थी।

लंबी पूछताछ के बाद 31 जुलाई 2022 की देर रात ED ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती रिमांड के बाद उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल भेजा गया। इस मामले में जांच एजेंसी ने उन पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि राउत और उनके समर्थकों ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया था।

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ संजय राउत

संजय राउत ने आर्थर रोड जेल में बताए 102 दिन

आर्थर रोड जेल में 102 दिन बिताने के बाद, 9 नवंबर 2022 को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने संजय राउत जमानत दे दी। जमानत आदेश के दौरान अदालत द्वारा की गई टिप्पणियों को शिवसेना (UBT) के नेताओं ने अपनी नैतिक जीत के रूप में प्रस्तुत किया।

जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत ने फिर एक बार सक्रिय राजनीति में वापसी की और अपनी नियमित सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखनी जारी रखी।

राजनीतिक प्रभाव पर अलग-अलग दृष्टिकोण

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो जेल से वापसी के बाद उद्धव ठाकरे के खेमे में संजय राउत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई। शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं के अनुसार, कठिन परिस्थितियों में दबाव के आगे न झुकने की उनकी छवि ने पार्टी कैडर में नया उत्साह भरने का काम किया।

पत्रकार से राज्यसभा सांसद तक का सफर

सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पहले संजय राउत ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के करीबी सहयोगी रहे राउत ने सामना के संपादन के जरिए मराठी पत्रकारिता और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

आज 65 वर्ष की आयु में भी संजय राउत महाराष्ट्र की सियासत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक बने हुए हैं। वे हर दिन सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, जिसमें वह राज्य को देश के मुद्दों पर अपनी और पार्टी की राय रखते हैं।

सामना के लिए उद्धव ठाकरे से इंटरव्यू लेते कार्यकारी संपादक संजय राउत

पीएम मोदी और अमित शाह की तीखी आलोचना

साल 2022 में एकनाश शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई टूट के बाद से संजय राउत भाजपा और शिंदे गुट के खिलाफ काफी आक्रामक हो गए हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तीखी आचोलना करते है।

संजय राउत का राजनीतिक सफर

  • 2004: महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए पहली बार चुने गए। सदन समिति के सदस्य, रसायन और उर्वरक संबंधी समिति के सदस्य, तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने।

  • 2005: वाणिज्य संबंधी समिति, गृह मामलों की समिति और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने।

  • 2006: युवाओं पर संसदीय मंच के सदस्य बने।

  • 2007: गृह मामलों की समिति के अंतर्गत जेल प्रशासन के आधुनिकीकरण पर बनी उप-समिति के सदस्य बने।

  • 2008: सदन समिति की उप-समिति के सदस्य बने।

  • 2009: वाणिज्य संबंधी समिति और रक्षा संबंधी समिति के सदस्य बने।

  • 2010: दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा में फिर से चुने गए। इसके बाद में खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति के सदस्य बने। साथ ही विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने।

  • 2012: कोयला और इस्पात संबंधी समिति के सदस्य बने।

  • 2016: महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए तीसरी बार फिर से चुने गए।

  • 2020: शिवसेना के तत्कालीन प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 8 सितंबर 2020 को संयज राउत को पहली बार आधिकारिक रूप से मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी दिन पार्टी ने प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत, अनिल परब समेत 10 अन्य नेताओं को भी प्रवक्ता बनाया था।

  • 2022: शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चौथी बार चुने गए और कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी समिति के सदस्य बने।

  • 2022: जून 2022 में शिवसेना में हुए विभाजन के बाद से वे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के मुख्य प्रवक्ता और प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम कर रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज