गोपीचंद पडलकर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
सांगली

महाराष्ट्र में बदले जाएंगे इन जगहों के नाम! भाजपा विधायक ने किया अनुरोध, बोले- हमेशा हिंदू ही पालन क्यों करें

Maharashtra News: महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम विवाद के बीच कई जगहे जो मुगल शासकों के नाम से जानी जाती है, उसे बदलने की मांग की जा रही है। ये मांग अब सांगली से भी उठी है। सांगली के भाजपा विधायक ने इसकी मांग की है।

प्रिया जैस

सांगली: महाराष्ट्र में जगहों के पुराने नामों को बदलने के लिए होड़ लगी हुई है। लोगों का कहना है कि राज्य में मुगल समय के नामों को बदलना चाहिए। महाराष्ट्र में एक बार फिर से जगहों के नाम बदलने की मांग उठी चुकी है। इस बार भाजपा के विधायक विधायक गोपीचंद पडलकर ने शनिवार 26 अप्रैल को महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुछ कस्बों और गांवों के नाम बदलने की मांग रखी है।

उनका कहना है कि वे इसलिए ये मांग कर रहे है ताकि मुगल काल के निशानों को मिटाया जा सकें। इसके साथ ही गोपीचंद पडलकर ने इन जगहों के मूल नामों को बहाल करने की भी अपील की। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा मैं जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर खानपुर शहर का नाम बदलकर भवानीपुर करने की मांग करुंगा। इसी तरह जाट तालुका के सुल्तान गाडे गांव और उमाडी गांव के नाम भी बदलने का अनुरोध करूंगा।

मुगल युग के निशान मिटने चाहिए - पडलकर

सांगली में जाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपीचंद पडलकर ने कहा जहां कहीं भी मुगल युग के निशान हैं, उन नामों को अब मिटा दिया जाना चाहिए और पहले के नामों को बहाल कर दिया जाना चाहिए। उनकी यह मांग तब आई जब खानपुर के एक महादेव मंदिर में नंदी की मूर्ति का अपमान किया गया।

विधायक गोपीचंद ने आरोप लगाया कि 'सर्व धर्म सम भाव' की अवधारणा भ्रामक है और हिंदुओं पर थोपी गई है। उन्होंने कहा कि 'सर्व धर्म सम भाव' को नशीली गोली की तरह हिंदुओं को खिलाया गया है। हिंदुओं को अब इससे बाहर आना चाहिए। उन्होंने सवाल किया ऐसा क्यों है कि हमेशा सिर्फ हिंदुओं से ही इसका पालन करने की उम्मीद की जाती है?

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पडलकर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गोपीचंद पडलकर ने कहा अगर हिंदू और मुसलमान सच में भाईचारे का रिश्ता साझा करते हैं, तो हिंदुओं को उनके धर्म के बारे में पूछ कर क्यों गोली मार दी गई? पर्यटकों को इस्लामी आयतों का पाठ करने के बाद भी कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और फिर गोली मार दी गई।

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?