उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सांगली

'कोई माई का लाल...', लाडकी बहिन योजना के श्रेय पर महायुति में जंग, शिंदे बोले- मैं लाया योजना

Ladki Bahin Yojana: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाडकी बहिन योजना उन्हीं की देन है। विटा में प्रचार के दौरान शिंदे दावा किया कि इसे लागू करवाने का पूरा श्रेय उनका है।

आकाश मसने

Eknath Shinde On Ladki Bahin Yojana: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फिर दावा किया है कि मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना उन्होंने लाई है। इसका श्रेय कोई माई का लाल नहीं ले सकता। सांगली जिले की विटा नगर परिषद के चुनाव प्रचार के आखिरी समय में डीसीएम शिंदे वहां पहुंचे थे। महायुति सरकार में लाडकी बहिन योजना की श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। इस बीच शिंदे ने कहा कि यह योजना उन्होंने लाई है। कोई दूसरा इसका श्रेय नहीं ले सकता।

लाडकी बहिन योजना मैं लाया: शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि करोड़ों लाडकी बहनों का प्यारा भाई होने की पहचान ही मेरे लिए काफी है, हमने अपने ढाई साल के कार्यकाल में इतनी योजनाएं लागू की हैं, जितनी राज्य के इतिहास में कभी लागू नहीं हुई। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैंने लाडकी बहिन योजना लागू की थी। अब इसे कोई नहीं रोक सकता और मैं ऐसा होने भी नहीं दूंगा। डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि सभा में आने में थोड़ी देर हो गई। लेकिन मैंने अपनी प्यारी बहनों और प्यारे भाइयों से मिलने का समय निकाला। जिस तरह लाडली बहनों ने विधानसभा चुनाव में इतिहास रचा था। वैसे ही बहनें निकाय चुनावों में इतिहास रचेंगी। आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसे मैं नहीं भूलूंगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग के जरिए विटा शहर के लिए बड़ी रकम दी गई है और इस राशि में कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम फडणवीस बोले- बंद नहीं होगी योजना

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निकाय चुनावों के सिलसिले में अकोला जिले के हिवरखेड़ में एक जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने लाडकी बहिन योजना पर टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि उनकी सरकार लाड़ली बहना योजना के आशीर्वाद से ही सत्ता में आई है।

सीएम फडणवीस ने अपनी बहनों से यह वादा किया कि लोग भले ही कह रहे थे कि यह सरकार लाडकी बहिन योजना बंद कर देगी, लेकिन जब तक उनके 'देवाभाऊ' मुख्यमंत्री हैं, वह इस योजना को बंद नहीं होने देंगे।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर