रुपाली चाकणकर सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

ट्रेडमार्क बना रुपाली चाकणकर का नाम-फोटो और स्टाइल! बिना इजाजत इस्तेमाल किया तो होगी सीधी कानूनी कार्रवाई

Rupali Chakankar Trademark Registration: महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने अपने नाम, फोटो का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन कराया। बिना अनुमति इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी।

आकाश मसने

Highlights

  • रुपाली चाकणकर ने उनका नाम, फोटो, पहचान और निजी शैली का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन कराया

  • बिना अनुमति इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

  • नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगा सिविल और क्रिमिनल मुकदमा

Rupali Chakankar Name Photo And Style Trademark: नासिक के ढोंगीबाबा और वित्तीय घोटालों के आरोपी अशोक खरात के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म 'महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स' को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता रुपाली चाकणकर और फिल्म अभिनेत्री दीपाली सैयद में ठन गई है। इस बीच रुपाली चाकणकर ने चेतावनी दी है कि यदि उनके नाम, फोटो, पहचान या व्यक्तिगत छवि का गलत इस्तेमाल किया गया तो वह संबंधितों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करेंगी।

रुपाली चाकणकर का नाम, तस्वीर, पहचान और निजी शैली ट्रेडमार्क

रुपाली चाकणकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनका नाम, फोटो, पहचान और खुद को सार्वजनिक रूप से पेश करने का उनका खास तरीका एक 'ट्रेडमार्क' के रूप में रजिस्टर्ड है। इसका मतलब यह है कि उनके इन तमाम व्यक्तित्व से जुड़े पहलुओं पर कानूनी अधिकार सुरक्षित हैं। बिना उनकी लिखित या आधिकारिक सहमति के इनका व्यावसायिक या निजी इस्तेमाल कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

रुपाली चाकणकर की किन चीजों के इस्तेमाल पर है रोक?

रुपाली चाकणकर ने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताया कि यदि कोई व्यक्ति फोटो, वीडियो, फिल्में, सोशल मीडिया रील्स, टीजर, प्रचार सामग्री या किसी भी अन्य प्रकार की डिजिटल या प्रिंट सामग्री में उनके नाम या पहचान का इस्तेमाल करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अक्सर सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चाओं, मीम्स या प्रचार के लिए नेताओं की तस्वीरों और नामों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है, जिस पर अब नकेल कसने की तैयारी कर ली गई है।

उल्लंघन करने वालों को भुगतना होगा परिणाम

एनसीपी नेता रुपाली चाकणकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई इस नियम की अवहेलना करता पाया गया, तो वह सीधे तौर पर सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहे। चाकणकर ने यह भी कहा कि वह ऐसी किसी भी आपत्तिजनक या गैर-कानूनी सामग्री को तुरंत जब्त कराने की मांग करेंगी। इसके साथ ही, संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों को आपराधिक और दीवानी दोनों तरह की कानूनी कार्यवाहियों से गुजरना होगा और इसके लिए उन्हें कड़ा दंड भी भुगतना पड़ेगा।

क्या है रुपाली चाकणकर विवाद?

बता दें कि नासिक की ढोंगीबाबा अशोक खरात पर महिलाओं से यौन शोषण वित्तीय घोटालों का आराेप है। मार्च 2026 में महिलाओं के यौन शोषण और बलात्कार के गंभीर आरोपों में खरात को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में है। इस मुद्दे ने पूरे महाराष्ट्र में सियासी भूचाल ला दिया था, क्योंकि कई बड़े नेताओं के नाम अशोक खरात से जुड़े थे। इसी में रुपाली चाकणकर भी नाम था।

रुपाली चाकणकर की अशोक खरात के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई थी। खरात की गिरफ्तारी और सियासी दवाब के बाद रुपाली चाकणकर को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

अशोक खरात को लेकर बन रही मराठी फिल्म महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स

इसी अशाेक खरात को लेकर अब फिल्म डायरेक्टर स्वरूप सावंत एक मराठी फिल्म महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स बना रहे है, जिसमें अभिनेत्रा दीपाली सैयद, रुपाली चाकणकर के जैसी दिखने वाली महिला के रोल निभा रही है। महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का टीजर आने के बाद रुपाली चाकणकर और दीपाली सैयद में वार-पलटवार चल रहा है।

क्या बोले महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स के डायरेक्टर स्वरूप सावंत?

महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर स्वरूप सावंत ने साफ किया है कि यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है और समाज की सच्ची घटनाओं से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। फिल्म का मकसद एक सामाजिक संदेश देना और समाज को जागरूक करना है। फिल्म में किसी की समानता महज इत्तेफाक है। इस पर एतराज करने की कोई वजह नहीं है।

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat