नारायण राणे (सौजन्य-एएनआई) 
रत्नागिरि

Narayan Rane का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, बोले -‘मैंने संन्यास की बात नहीं की’

Maharastra News: रिटायरमेंट के संकेत देकर चर्चा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने अगले ही दिन अपने बयान से पलटी मार ली। चिपलून में उन्होंने साफ किया कि वे राजनीति छोड़ने नहीं जा रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Narayan Rane Retirment News: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रिटायरमेंट के संकेत दिए थे लेकिन सोमवार को उन्होंने यू टर्न ले लिया।

चिपलून में एक 'एग्रीकल्चरल फेस्टिवल' में भाग लेने के लिए पहुंचे राणे ने कहा कि मैंने रिटायरमेंट की बात नहीं कही है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर मैं लोगों को सही रिजल्ट नहीं दे पाया, तो मेरे सांसद होने का क्या फायदा। मैंने कहा कि मैं इस बारे में सोचूंगा।

ऐसा नहीं है कि मैं रिटायर हो रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मैं लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करूँ, इससे पहले 73 साल के राणे ने रविवार कहा था कि उन्होंने अब घर पर बैठने और अपने परिवार के व्यापारिक हितों की देखभाल करने का फैसला किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज की राजनीति साजिशों से भरी हुई है, जिसने सक्रिय सार्वजनिक जीवन से हटने के उनके संकल्प को और मजबूत किया है। वर्तमान में राणे रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से बीजेपी के सांसद हैं।

समारोह के दौरान राणे को आया चक्कर

सोमवार को चिपलून में आयोजित 'एग्रीकल्चर फेस्टिवल' के दौरान राणे को अचानक बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें चक्कर आने लगा। उस समय मंच पर मौजूद राणे के कार्यकर्ताओं और सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत उन्हें संभाला। इस घटना के बाद नारायण राणे ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया और सीधे अपने गेस्ट हाउस पर चले गए।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट